यूपी पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के लिए होनेवाले टाइपिंग टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की और से ये एडमिट कार्ड जारी किए हैं. जिन भी उम्मदीवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था वो UPPRPB आधिकारिक वेबसाइट से uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें. इन पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट 21 फरवरी से शुरू होने वालै है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 921 पदों पर नियुक्ति की जानी है.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ और प्रयागराज में टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. 21 और 22 फरवरी 2026 को ये एग्जाम होगा.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- UPPRPB आधिकारिक वेबसाइट से uppbpb.gov.in पर जाएं.
- यहां पर यूपी पी पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड- लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
- पूछी गई जानकारी सही से भरते ही एडमिट कार्ज स्क्रीन में पर दिखा जाएगा. इसे डाउनलोड करके रख लें.
टाइपिंग टेस्ट परीक्षा का क्या है मकसद-
टाइपिंग टेस्ट के जरिए उम्मदीवार की टाइफिंग स्पीड कितनी है, ये पता लगाया जाएगा. टेस्ट के दौरान में हिंदी टाइपिंग की न्यूनतम स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. वहीं अंग्रेजी टाइपिंग की न्यूनतम स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है.
जो उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट में पास होंगे उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा. जो कि दस्तावेज़ सत्यापन है. इस चरण के तहत उम्मीदवार के दस्तावेजों की जांच की जाएगी.
ये भी पढ़ें- बिहार में बिना TET के बन जाएंगे टीचर! राज्य सरकार के फैसले से मचा हड़कंप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं