विज्ञापन

UP Police Vacancy: यूपी पुलिस में एक लाख भर्तियों का ऐलान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद बताया पूरा प्लान

UP Police New Recruitments: सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में होने वाली एक लाख भर्तियों का ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्ती करने जा रहा है.

UP Police Vacancy: यूपी पुलिस में एक लाख भर्तियों का ऐलान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद बताया पूरा प्लान
यूपी पुलिस में एक लाख भर्ती

UP Police New Recruitments: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है, जिससे यूपी के लाखों युवाओं के चेहरे पर खुशी आ सकती है. सीएम योगी ने बताया है कि यूपी पुलिस में एक लाख नई भर्तियां की जाएंगीं. उन्होंने इसका पूरा प्लान भी बताया है. सीएम ने बताया कि पहली बार यूपी होमगार्ड में भी 41 हजार से ज्यादा भर्तियों के लिए परीक्षा संपन्न हुई है. प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्ती करने जा रहा है. इसमें होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई और बाकी तमाम पद शामिल होंगे. 

हजारों पुलिसकर्मियों की एक साथ ट्रेनिंग

सीएम योगी ने कहा कि, आज से 9 साल पहले एक संकट था कि ट्रेनिंग कहां होगी? 2017 से पहले हमारे पास मात्र तीन हजार पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग की क्षमता थी. इसके बाद जब हमने 2025 में 60 हजार से ज्यादा आरक्षी पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया तो अब हमारे पास एक साथ 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को ट्रेनिंग देने की व्यवस्था है. 

खिलाड़ियों को भी पुलिस में मौका 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर युवा को, जो योग्य है, क्षमतावान है... उसके लिए ये अच्छा अवसर है. भर्ती बोर्ड ऐसे युवाओं को मौका दे रहा है. हमने कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की है. देश के अंदर पहला राज्य है, जिसने 500 से ज्यादा कुशल खिलाड़ियों को भी यूपी पुलिस का हिस्सा बनाया है. उसी का परिणाम है कि जब भी कोई प्रतियोगिता होती है तो यूपी पुलिस इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करती है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पिछले 9 साल में अकेले यूपी पुलिस ने अब तक दो लाख 19 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती सफलतापूर्वक संपन्न की है. यानी देश के अंदर देखेंगे तो बहुत सारे राज्यों की कुल पुलिस की संख्या इतनी नहीं होगी. 

सीएम ने बांटे नियुक्ति पत्र

सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से यूपी पुलिस के दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने भर्ती होने वाले युवाओं से बातचीत की और बताया कि कैसे यूपी पुलिस में भर्तियों का दौर लगातार जारी है. 

Infosys में होगी 20,000 फ्रेशर्स की भर्ती, AI से नौकरियों पर मंडराते खतरे के बीच बड़ा मौका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com