विज्ञापन

UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कल से, सॉल्वर बनकर बैठे तो संपत्ति होगी जब्त, बोर्ड की सख्त चेतावनी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 8 जून, 9 जून और 10 जून को पुलिस कांस्टेबल परीक्षा आयोजित करने जा रहा है. ये परीक्षा राज्य के सभी 75 जिलों में होगी. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए गए हैं. इस भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों को भरा जाना है.

UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कल से, सॉल्वर बनकर बैठे तो संपत्ति होगी जब्त, बोर्ड की सख्त चेतावनी
सॉल्वर गिरोह पकड़े जाने पर पहली बार में अधिकतम 7 साल की सजा होगी.

उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8 जून से शुरू हो रही है, जो कि 10 जून तक चलने वाली है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 32679 पदों को भरा जाना है. कुल 28 लाख से अधिक उम्मीदवार ने इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरा है. यूपी के कुल 75 जिलों में 1183 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं से पहले बेहद सख्त चेतावनी भी जारी की है. खासकर के उन लोगों के लिए जो सॉल्वर बनकर परीक्षा में बैठ जाते हैं.  बोर्ड ने साफ किया है कि सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बनकर बैठने वालों की संपत्ति जब्त की जा सकती है. क्वेश्चन पेपर से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करना भी अपराध माना जाएगा.

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एग्जाम के पहले सख्त चेतावनी दी है कि यदि परीक्षा के दौरान कोई व्यक्ति बतौर सॉल्वर पकड़ा जाता है तो उसकी चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा. इसके लिए विवेचक अपनी रिपोर्ट संबंधित जिले के डीएम को देगा. वहीं परीक्षा के क्वेश्चन पेपर के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा, प्रचार प्रसार आदि करना दंडनीय अपराध है.

भर्ती बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग आगामी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनके कंटेट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार कर रहे हैं. उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं.

7 साल की सजा

सॉल्वर गिरोह पकड़े जाने पर पहली बार में अधिकतम 7 साल की सजा और 10 लाख रुपये जुर्माना और दूसरी बार पकड़े जाने पर आजीवन कारावास और 50 लाख से एक करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है.

सीएम योगी ने दिए है सख्ती के आदेश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम को वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये परीक्षा कि शुचिता और पारदर्शिता को लेकर कई कड़े निर्देश दिए है. एग्जाम के दौरान अफवाह फैलाने या किसी भी प्रकार कि गड़बड़ी करने वाले से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है.

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 8 से: पेपर लीक नेटवर्क और सॉल्वर गैंग पर नजर; कानपुर में 54 केंद्रों पर 1.17 लाख अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police Constable, UP Police Constable  Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com