विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment: 41,424 पदों के लिए परीक्षा, 25 लाख उम्मीदवारों पर नजर, हर सेंटर पर हाई अलर्ट सुरक्षा

UP Homeguard Recruitment 2025: यूपी में होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सख्त सुरक्षा और नकल रोकने के खास इंतजाम किए गए हैं. हर केंद्र और स्ट्रॉन्ग रूम में लगातार CCTV से नजर रखी जाएगी.

UP Home Guard Recruitment: 41,424 पदों के लिए परीक्षा, 25 लाख उम्मीदवारों पर नजर, हर सेंटर पर हाई अलर्ट सुरक्षा
प्रश्नपत्रों को डबल लॉक सिस्टम में सुरक्षित रखा गया है.

UP Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर इस बार कुछ अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है. 41,424 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार किसी भी कीमत पर नकल या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यही वजह है कि परीक्षा से पहले ही सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम किए गए हैं कि हर कदम पर नजर रखी जा सके. 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवार 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा में शामिल होंगे. 1,053 केंद्रों पर होने वाली ये परीक्षा सिर्फ भर्ती नहीं बल्कि पारदर्शिता की परीक्षा भी बन गई है.

सख्त सुरक्षा के इंतजाम

इस बार परीक्षा में सुरक्षा को लेकर कोई ढील नहीं दी गई है. हर जिले में बड़े पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. हर 240 अभ्यर्थियों पर एक इंस्पेक्टर या सब-इंस्पेक्टर तैनात रहेगा. केंद्र के गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच होगी और महिला अभ्यर्थियों की जांच अलग से महिला पुलिसकर्मी करेंगी.

प्रश्नपत्र पूरी निगरानी में

प्रश्नपत्रों को डबल लॉक सिस्टम में सुरक्षित रखा गया है. अलग-अलग अधिकारियों के पास इसकी चाबियां हैं. स्ट्रॉन्ग रूम में हर समय बिजली, इंटरनेट और सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं. पेपर को केंद्र तक पहुंचाने के लिए तय रास्ता बनाया गया है और पहले से अभ्यास भी किया गया है. इस दौरान फोटो लेना पूरी तरह मना है.

कैमरे और बायोमेट्रिक जांच

हर केंद्र और स्ट्रॉन्ग रूम में लगातार CCTV से नजर रखी जाएगी. अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आधार आधारित e-KYC और आईरिस जांच की व्यवस्था भी की गई है. इससे फर्जी तरीके से परीक्षा देने वालों पर रोक लगेगी.

ये चीजें ही ले जा सकते हैं

अभ्यर्थी सिर्फ एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और नीला या काला पेन ही साथ ले जा सकते हैं. घड़ी, मोबाइल, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाना पूरी तरह मना है. बैठने की व्यवस्था और नियमों को लेकर भी सख्ती रहेगी.

भीड़ और इमरजेंसी की तैयारी

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस तैनात रहेगी ताकि भीड़ को संभाला जा सके. परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस और UP-112 वाहन भी मौजूद रहेंगे. सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी ताकि कोई अफवाह न फैले.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Home Guard Exam, Home Guard Bharti, Cheating Free Exam, Up Home Guard Recruitment 2025, Exam Security System India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com