विज्ञापन

UP Home Guard Exam 2026: यूपी होमगार्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे ये उम्मीदवार! एग्जाम से पहले जान लीजिए नियम और शर्तें

UP Home Guard Exam 2026: होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल से शुरू होने जा रही है, इसके लिए पूरे यूपी में तैयारी पूरी हो चुकी है. इस बार 41 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती हो रही है.

UP Home Guard Exam 2026: यूपी होमगार्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे ये उम्मीदवार! एग्जाम से पहले जान लीजिए नियम और शर्तें
UP Home Guard Exam 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुरुआत

UP Home Guard Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) होम गार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. इस परीक्षा का यूपी के लाखों युवाओं को कई दिनों से इंतजार था और वो इसके लिए लगातार तैयारी कर रहे थे. 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक यूपी होमगार्ड की ये परीक्षा चलेगी. क्योंकि 41 हजार से ज्यादा पदों पर एक साथ भर्ती निकली है, ऐसे में प्रदेशभर के तमाम युवा इसके लिए मेहनत कर रहे हैं. हालांकि कुछ उम्मीदवार ऐसे भी हो सकते हैं, जिनकी एक गलती से उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस परीक्षा से जुड़े नियम और शर्तें क्या हैं. 

ये उम्मीदवार नहीं दे सकते हैं एग्जाम

यूपी होम गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड 21 अप्रैल को जारी कर दिए गए थे. आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड नहीं होगा, उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. इसके अलावा समय पर नहीं पहुंचने वाले उम्मीदवारों को भी परीक्षा देने से रोका जा सकता है. परीक्षा शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले ही गेट बंद होने शुरू हो जाएंगे. मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करने पर तुरंत परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा. 

परीक्षा का समय और शिफ्ट (Exam Shift Timings)

  • 25 अप्रैल, 2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 
  • 26 अप्रैल, 2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 
  • 27 अप्रैल, 2026 सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले (यानी सुबह 9:00 बजे तक) केंद्र पर पहुंच जाएं, जिससे समय पर सुरक्षा जांच और तलाशी पूरी हो सके. अपने साथ एक आईडी प्रूफ भी जरूर रखें. 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Admit Card) 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Notice सेक्शन में "Download Admit Card for UP Home Guard Recruitment 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें.

ये भी पढ़ें - विधायकों और मंत्रियों की कटेगी आधी सैलरी, तेलंगाना सरकार ने लिया बड़ा फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com