इस भर्ती के तहत 41,424 होमगार्ड पदों को भरा जाएगा.
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है. यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 फिजिकल टेस्ट 13 जुलाई 2026 से शुरू होगा, जो कि 6 अगस्त तक चलेगा. वहीं 7 अगस्त 2026 रिजर्व-डे होगा. जो उम्मीदवारों किसी विशेष कारणों से दी गई तारीख पर नहीं आ सकेंगे, वो 7 अगस्त 2026 को आकर टेस्ट दे सकते हैं. 6 जुलाई 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा.
कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड?
- यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
- होमपेज पर एडमिट कार्ड का लिंक 6 जुलाई को एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद आप इस लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर / एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) की जरूरत पड़ेगी.
- जानकारी भरकर Login / Submit पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें
बता दें कि इस भर्ती के तहत 41,424 होमगार्ड पदों को भरा जाएगा. लिखित परीक्षा अप्रैल में हुई थी. लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन औ शारीरिक मानक परीक्षण से गुजरना होगा.
पुरुषों को पूरी करनी होंगी ये जरूरी शर्तें
- जनरल, OBC और SC कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए. ST से आने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेंटीमीटर रखी गई है.
- जनरल, OBC और SC उम्मीदवारों का सीना कम से कम 79 सेंटीमीटर होना चाहिए. फुलाने पर 84 सेंटीमीटर होना चाहिए. ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह माप क्रमशः 77 सेंटीमीटर और 82 सेंटीमीटर रखा गया है.
- पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट के अंदर करनी होगी.
महिला को पूरी करनी होंगी ये जरूरी शर्तें
- जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 होनी चाहिए. ST कैटेगरी से आनेवाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर रखी गई है.
- महिलाओं उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए.
- महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट के अंदर पूरी करनी होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
UP Home Guard Bharti, UP Home Guard Bharti Niyam, UP Home Guard Bharti Exam Date