OSSSC Recruitment 2024: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (OSSSC) ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आयोग ने एसटी, एससी विकास, एम और बीसीडब्ल्यू विभाग के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की 2000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया है. ये भर्तियां सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के जिला कैडर पदों की विभिन्न श्रेणियों के लिए हैं. सरकारी टीचर बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं. अभी आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं है, ओएसएसएससी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक भरे जाएंगे.
UPSC ने डिग्री वाले युवाओं के लिए निकाली भर्ती, 323 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
OSSSC Recruitment 2024: टीजीटी शिक्षकों की भर्ती
ओएसएसएससी भर्ती 2024 अभियान के जरिए शिक्षक के 2629 रिक्त पदों को भरा जाएगा. टीजीटी (कला), टीजीटी (विज्ञान-पीसीएम), टीजीटी (स्कोलेंस-सीबी 2), संस्कृत शिक्षक, हिंदी शिक्षक, फिजिकल एजुकेशन टीचर (पीईटी), ट्राइबर लैंग्वेज टीचर और सेवक / सेविका पदों के लिए रिक्तियां भरी जाएंगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
UPSC में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 28 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म, मात्र 25 रुपये आवेदन शुल्क
OSSSC Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी: 1 अप्रैल 2024 से
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीखः 25 अप्रैल 2024 तक
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथिः 1 अप्रैल 2024
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2024 तक
OSSSC Recruitment 2024: उम्र सीमा
ओडिशा शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल, 2024 तक 21 वर्ष हो जानी चाहिए और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी जैसी आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी सीमा में छूट दी जाएगी.
OSSSC Recruitment 2024: सिलेक्शन प्रोसेस
ओएसएसएससी शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन तिथियों की घोषणा आयोग द्वारा उचित समय पर की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं