SBI CBO Final Result 2026 Out: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने SBI CBO का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने सर्कल-बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती इंटरव्यू में हिस्सा लिया था, वो अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जारी किया गया है. बता दें कि इस भर्ती के तहत 2,050 पदों को भरा जाना है. ये भर्ती अलग-अलग सर्कल में की जानी है. इस भर्ती के इंटरव्यू जुलाई में हुए थे.
SBI CBO रिजल्ट कैसे चके करें?
- SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'करियर्स' (Careers) सेक्शन होगा. इस पर क्लिक करें.
- नया पेज खुलेगा, इस पेज पर CBO रिक्रूटमेंट 2026 फ़ाइनल रिजल्ट लिखा होगा. इस पर क्लिक कर दें.
- स्क्रीन पर पर रिजल्ट की PDF आ जाएगी.
- अपना रोल नंबर ढूंढें.
- PDF डाउनलोड करके सेव कर लें.
अगला चरण क्या है
- ऑनलाइन टेस्ट
- स्क्रीनिंग
- इंटरव्यू
बता दें कि इंटरव्यू राउंड 13 जुलाई, 2026 को आयोजित किया गया था. जिन उम्मीदवार का लिस्ट का नाम होगा, उन्हें प्रोविजनल तौर पर चुना गया है. चुने गए कैंडिडेट्स को उसी सर्कल/राज्य में पोस्ट किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने अप्लाई किया था. प्रोबेशन पीरियड, जॉइनिंग के बाद 6 महीने का होगा.
कितनी मिलेगी सैलरी
'सर्कल बेस्ड ऑफिसर' स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अनुभवी बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए एक रेगुलर ऑफिसर कैडर की पोस्ट है. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उनकी बेसिक सैलरी 48,480 से शुरू होगी, जो कि 85,920 तक जा सकती है. बात की जाए इन-हैंड सैलरी कि तो ये 70,000 से 72,000 हजार होगी. सैलरी के अलावा अन्य लाभ भी मिलते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं