विज्ञापन

NCERT CIET Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका! जानिए सैलरी और अप्लाई करने की लास्ट डेट

CIET-NCERT नई दिल्ली में कंसल्टेंट, डेवलपर और एनिमेटर के पदों पर भर्ती निकाली है. यहां जानें आवेदन की आखिरी तारीख, इंटरव्यू शेड्यूल और योग्यता से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

NCERT CIET Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका! जानिए सैलरी और अप्लाई करने की लास्ट डेट
30 जुलाई 2026 को रात 11 बजे से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें.

NCERT CIET Recruitment 2026: NCERT के तहत आने वाले सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी (CIET) ने एकेडेमिक सेशन 2026-27 के लिए PAB-मंजूर प्रोजेक्ट्स के तहत कई संविदा (Contract-based) पदों पर नौकरियां निकाली हैं. एलिजिबल कैंडिडेट 30 जुलाई 2026 को रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 के बीच होंगे.

कॉन्ट्रैक्ट पर होगी भर्ती

ये भर्तियां पूरी तरह से अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होंगी, जिसमें चुने गए कैंडिडेट शुरू में 31 मार्च 2027 तक CIET-NCERT, नई दिल्ली में काम करेंगे. 

वैकेंसी डिटेल्स

CIET ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स में कई टेक्निकल और एकेडमिक पदों के लिए वैकेंसी निकाली है जो इस तरह हैं:

  • सीनियर कंसल्टेंट (टेक्निकल)
  • कंसल्टेंट (टेक्निकल)
  • सीनियर कंसल्टेंट (एकेडमिक)
  • कंसल्टेंट (एकेडमिक)
  • डेटा एनालिस्ट/मोबाइल ऐप डेवलपर
  • 3D ग्राफिक डेवलपर/एनिमेटर/ग्राफिक डिजाइनर
  • कंटेंट डेवलपर (टेक्निकल)
  • प्रोग्रामर (VAPT एनालिस्ट)

NCERT CIET 2026 गाइडलाइन

  • 30 जुलाई 2026 को रात 11 बजे से पहले ऑनलाइन आवेदन जमा कर दें.
  • वहीं, आप सुनिश्चित करें कि आप एकेडेमिक सेशन और मांगे गए एक्सपीरिएंस को पूरा करते हैं.
  • जो उम्मीदवार कहीं और काम कर रहे हैं, उन्हें इंटरव्यू के समय नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दिखाना होगा.
  • इंटरव्यू के दौरान ओरिजनल सर्टिफिकेट, टेस्टीमोनियल्स, बायो-डेटा और रिलेटेड काम के सैंपल साथ लाने होंगे. 
  • बता दें कि इसके लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा, और चुने गए कैंडिडेट को तुरंत ज्वाइन करना पड़ सकता है.
  • उम्मीदवारों के पास हर पद के लिए निर्धारित एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और संबंधित पोस्ट-क्वालिफिकेशन का एक्सपीरिएंस होना चाहिए. 
  • मासिक समेकित पारिश्रमिक (Monthly consolidated remuneration) पद के अनुसार अलग-अलग होता है, जो 42,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक होता है. 
  • इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए एप्लिकेंट को वैरिफिकेशन के लिए ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स, एक्सपीरिएंस लेटर, तय फॉर्मेट में बायो-डेटा और अन्य सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट साथ लाने होंगे.
  • इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- स्कूल में कैसे छात्र थे नितिन नवीन? टीचर ने खोले स्टूडेंट लाइफ के कई राज, बताया किस सब्जेक्ट में था इंट्रेस्ट


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com