विज्ञापन

RBI Grade B Phase 2 का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक, जानें अगली प्रक्रिया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई में हुई RBI ग्रेड B फेज 2 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया है. शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा.

RBI Grade B Phase 2 का रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक, जानें अगली प्रक्रिया
फाइनल सिलेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद ही कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स जारी किए जाएंगे. 

RBI Grade B Phase 2 Result Out: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने RBI ग्रेड B फेज 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था, वो अब  RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने RBI ग्रेड B फेज 2 परीक्षा पास की होगी उन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा. बता दें कि फेज 2 की परीक्षा 25 और 26 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी. जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर शॉर्टलिस्ट में हैं, वे इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दें. इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा.

RBI ग्रेड B फेज 2 का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  1. RBI ग्रेड B फेज 2 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर 'Opportunities@RBI' पर लिखा होगा. इसपर क्लिक कर दें.
  3. 'Current Vacancies' पर जाएं.
  4. यहां ग्रेड B भर्ती या रिजल्ट लिंक का लिंक होगा, उसे चुनें.
  5. फेज 2 रिदल्ट लिंक खोलें.
  6. PDF डाउनलोड करें.
  7. अपना रोल नंबर खोजें.
  8. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF को सेव कर लें.

फाइनल सिलेक्शन प्रोसेस पूरा होने के बाद ही कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स जारी किए जाएंगे. वहीं इंटरव्यू  का कॉल लेटर और अन्य निर्देशों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए  RBI की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें. 

ईमेल करने होंगे दस्तावेज

शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को 2 सितंबर 2026 तक RBI को बायोडाटा फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी ईमेल करनी होगी. documentsrbisb@rbi.org.in ईमेल पर इन्हें भेजना होगा. इसलिए आप अपने सारे दस्तावेज तैयार रख लें.  RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको बायोडाटा फॉर्म मिल जाएगा. जिसकी प्रिंटआउट कॉपी निकालकर उसे भरकर ईमेल पर भेज दें.

ये भी पढ़ें- भारी बारिश के कारण Delhi Police Constable भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट टला, अब इस तारीख को होगा एग्जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rbi Grade B Result, RBI Grade B Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com