SSC Recruitment 2022: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए एसएससी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2022 से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- ssc.nic.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. SSC भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2022 रात 11 बजे तक है. उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं.
SSC Recruitment 2022 registration link
SSC रिक्रूटमेंट शेड्यूल के अनुसार एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो 6 अगस्त 2022 को खुलेगी. कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए SSC रिक्रूटमेंट 2022 की तारीख जारी नहीं की गई है, लेकिन परीक्षा अक्टूबर में आयोजित की जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ( application fee ) के रूप में 100 रुपए का पेमेंट करना होगा. महिला उम्मीदवारों और SC/ST / ESM / PwD से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
आयु सीमा
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकार के मानदंडों के अनुसार लागू होगी.
आवेदन कैसे करें?
1. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
2. रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगिन सेक्शन के अंतर्गत 'रजिस्टर नाऊ' पर क्लिक करें.
3. लॉगिन क्रेडेंशियल यानी यूजर नेम और पासवर्ड से SSC पोर्टल पर लॉगिन करें.
4. एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
5. एप्लीकेशन फी का पेमेंट करें और फॉर्म जमा करें.
6. यदि जरूरी हो तो फॉर्म का प्रिंट आउट लें.
वैकेंसी डिटेल्स
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC ने वैकेंसी की संख्या जारी नहीं की है, लेकिन पोस्ट की डिटेल्स जारी की है.
1. सेंटल सेक्रेट्रिएट ऑफिशियल लेंगवेज सर्विस (CSOLS) में जूनियर ट्रांसलेटर
2. रेलवे बोर्ड में जूनियर ट्रांसलेटर
3. सशस्त्र सेना मुख्यालय (AFHQ) में जूनियर ट्रांसलेटर
4. जूनियर ट्रांसलेटर (JT) / जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) सबऑर्डिनेट ऑफिसेज में जिन्होंने JT/JHT के लिए DoP&T के मॉडल RRs को अपनाया है
5. केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों में सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर को छोड़कर सभी पोस्ट लेवल 6 पे स्केल के अंतर्गत होंगे. सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर लेवल 7 पे स्केल के अंतर्गत आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं