विज्ञापन

SSC MTS Answer Key 2026: जारी हो गई आंसर की, ऐसे चेक करें अपना स्कोर और दर्ज करें आपत्ति

SSC MTS Answer Key 2026: अब आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं कि आपने कितने सवालों के सही जवाब दिए हैं.

SSC MTS Answer Key 2026: जारी हो गई आंसर की, ऐसे चेक करें अपना स्कोर और दर्ज करें आपत्ति
SSC MTS और हवलदार परीक्षा 2026 की आंसर की जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट और गलत उत्तरों पर कैसे दर्ज करें आपत्ति।.

SSC MTS Result Update: कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने आज, 3 मार्च 2026 को परीक्षा की 'आंसर की' (Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. अब आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं कि आपने कितने सवालों के सही जवाब दिए हैं. हम यहां पर मोबाइल या कंप्यूटर से Answer KEY कैसे डाउनलोड करें और गलत जवाब पर ऑब्जेक्शन कैसे करें, आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें- SSC का बड़ा फैसला: अब सरकारी नौकरी पाना होगा आसान, खाली नहीं रहेंगी सीटें

मोबाइल या कंप्यूटर पर ऐसे डाउनलोड करें Answer KEY

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको 'Latest News' सेक्शन में “SSC MTS Tier 1 Answer Key 2025” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें.
  • लॉग-इन करते ही आपके सामने आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की खुल जाएगी.
  • भविष्य के लिए इसका PDF डाउनलोड करके जरूर रख लें.

अगर कोई जवाब गलत लगे तो क्या करें?

  • पोर्टल पर जाकर 'Challenge' वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • जिस सवाल पर आपको डाउट है, उसे सेलेक्ट करें साथ में सही Document अपलोड करें.
  • बता दें हर एक सवाल को चैलेंज करने के लिए आपको एक फिक्स्ड फीस देनी होगी.
  • पूरी प्रोसेस के बाद रसीद डाउनलोड करना न भूलें.

बता दें कि यह परीक्षा पिछले साल 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी. यह एग्जाम मल्टी-टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) और हवलदार के पदों को भरने के लिए हुआ था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com