विज्ञापन

NEET और CBSE के बाद अब SSC एग्जाम को लेकर बवाल, छात्रों का फूटा गुस्सा

SSC Exam Controversy : मुजफ्फरपुर और कानपुर में तकनीकी खराबी के कारण SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2026 की कुछ शिफ्ट रद्द कर दी गई हैं. परीक्षा केंद्रों पर खराब व्यवस्था और कंप्यूटर न चलने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया.

SSC कांस्टेबल GD परीक्षा 2026 रद्द होने को लेकर मुजफ्फरपुर और कानपुर में भड़के छात्रों ने किया हंगामा.

Muzaffarpur SSC Exam Cancelled : मुजफ्फरपुर और उत्तर प्रदेश के कानपुर में तकनीकी दिक्कतों के चलते SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2026 को रद्द करना पड़ा है, जिससे नाराज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. SSC सेंट्रल रीजन के मुताबिक, मुजफ्फरपुर (बिहार) के एक परीक्षा केंद्र पर अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण शिफ्ट 2 और शिफ्ट 3 की परीक्षा को रोक दिया गया. इसके अलावा, 18 मई को कानपुर के एक सेंटर पर हुई परीक्षा भी रद्द की जा चुकी है. आयोग ने साफ किया है कि बाकी सभी केंद्रों पर परीक्षाएं तय शेड्यूल के मुताबिक ही चल रही हैं और प्रभावित छात्रों के लिए जल्द ही नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

"60 की जगह थी, कंप्यूटर चल नहीं रहे थे" छात्रों का दर्द

सेंटर पर बदइंतजामी देखकर छात्रों ने SSC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. परीक्षा देने पहुंचे छात्र राजेश ने बताया, "हम सुबह 8 बजे ही सेंटर पहुंच गए थे। 11 बजे से एग्जाम था, लेकिन वहां सिर्फ 60 लोगों के बैठने की जगह थी, बाकी छात्र खड़े रहे. कई कंप्यूटर तो चल ही नहीं रहे थे. दूर-दराज से आए छात्रों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो गया."

छात्रों ने परीक्षा में धांधली का भी लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर की दिव्या भारती नाम की अभ्यर्थी ने परीक्षा में धांधली का भी आरोप लगाया है. 40-40 साल के लोग फोन लेकर एग्जाम देने जा रहे हैं. साथ ही कहा कि पहली शिफ्ट में पूरी बेंच खाली था. इसके बावजूद दूसरी पाली की परीक्षा में जाने नहीं दिया गया. उनका कहना है कि एसएससी की पूरी परीक्षा को निरस्त किया जाए. सिर्फ एक सेंटर का नहीं. 

वहीं, एक और अभ्यर्थी ने कहा कि एसएससी 2026 की सभी परीक्षाओं को रद करे. दोबारा से डेट जारी करे और 15-20 दिन का समय दे तैयारी का. हम दोबारा से एग्जाम देंगे.

सियासत भी गर्माई

आपको बता दें कि नीट, सीबीएसई के बाद एसएससी की बदइंतजामी को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार निशाना साध रही हैं. कॉन्ग्रेस ने अपने एक्स एकाउंट पर एक छात्रा की रोती हुई वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह सिस्टम पर सवाल पर उठा रही है. हम परीक्षा के लिए सुबह 4:30 बजे से निकले हैं, बहुत प्रेशर है, लेकिन इन लोगों को कोई मतलब नहीं है.'

यह भी पढ़ें-SSC GD Constable Exam 2026: कानपुर के बाद मुजफ्फरपुर के सेंटर में भी रद्द हुई SSC GD कांस्टेबल परीक्षा, आयोग ने बताया कारण

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC GD Exam Cancelled, SSC Constable GD 2026, Muzaffarpur SSC Exam Cancelled, SSC Central Region Notice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com