- NIOS ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं.
- एनआईओएस ग्रुप ए, बी और सी के तहत भर्तियां करेगा.
- इन पदों पर पोस्ट ग्रेजुएट कर चुके लोग आवेदन कर सकते हैं.
अगर आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे तो आप नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग में निकले पदों पर आवेदन कर सकते हैं. NIOS ने ग्रुप ए, बी और सी के तहत विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. ग्रुप ए के तहत डॉयरेक्टर, डिप्टी डॉयरेक्टर (एकेडमिक), डिप्टी डॉयरेक्टर (अकाउंट्स), एकेडमिक ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जाएगी. ग्रुप बी के तहत असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर और ईडीपी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती होगी. वहीं ग्रुप सी के तहत जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें.
पदों के नाम और संख्या
ग्रुप ए- डॉयरेक्टर (1 पद), डिप्टी डॉयरेक्टर (एकेडमिक) (2 पद), डिप्टी डॉयरेक्टर (अकाउंट्स -1 पद) (1), एकेडमिक ऑफिसर (11 पद)
ग्रुप बी- असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (1 पद) और ईडीपी सुपरवाइजर (37 पद)
ग्रुप सी- जूनियर असिस्टेंट (37 पद)
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
योग्यता
इन पदों पर डिफेंस स्टडीज, अंग्रेजी, फाइन आर्ट्स, मास कम्युनिकेशन, साइंस, सोशल साइंस और अन्य विषय से पोस्ट ग्रेजुएट किए लोग आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है. योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें.
सैलरी
ग्रुप ए
डॉयरेक्टर- 1,23,100-2,15,900 रुपये
डिप्टी डॉयरेक्टर (एकेडमिक)-78,800-2,09,200 रुपये
डिप्टी डॉयरेक्टर (अकाउंट्स)- 78,800-2,09,200 रुपये
एकेडमिक ऑफिसर-56,100-1,77,500 रुपये
ग्रुप बी
असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर- 44,900-1,42,400 रुपये
ईडीपी सुपरवाइजर- 35,400-1,12,400 रुपये
ग्रुप सी
जूनियर असिस्टेंट-19,900-63,200 रुपये
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट www.nios.ac.in पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए Apply Online के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरे.
- एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.
वैकेंसी के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
अन्य खबरें
Sarkari Naukri: 12वीं और ग्रेजुएट के लिए पुलिस विभाग में निकली 2 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
Sarkari Naukri: इस यूनिवर्सिटी में क्लर्क के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 63,200 तक होगी सैलरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं