HPSC AE Recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने भर्ती निकाली है. आयोग ने असिस्टेंट इंवायरन्मेंटल इंजीनियर (ग्रुप-बी) पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां हरियाणा स्टेट पलुशन कंट्रोल बोर्ड में की जाएंगी. जो भी उम्मीदवार एचपीएससी भर्ती 2023 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं. बता दें कि एचपीएससी एई भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 8 जून से शुरू की जाएगी. HPSC AE Recruitment 2023: नोटिफिकेशन
HPSC Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
एचपीएससी भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होंगेः 2 जून 2023 से
एचपीएससी भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 28 जून 2023 तक
HPSC Recruitment 2023: पदों की संख्या
हरियाणा लोक सेवा आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट इंवायरन्मेंटल इंजीनियर के कुल 45 पदों को भरेगा.
HPSC Recruitment 2023: उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 31 मई 2023 के आधार पर की जाएगी. हरियाणा राज्य के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
HPSC Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
प्रथम श्रेणी में सिविल / केमिकल / पर्यावरण इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही मैट्रिक या उच्च शिक्षा में एक विषय के रूप में हिंदी या संस्कृत पढ़ा हुआ होना चाहिए.
HPSC Recruitment 2023: सैलरी मिलेगी
असिस्टेंट इंवायरन्मेंटल इंजीनियर पद पर पे स्केल लेवल 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये सैलरी मिलेगी.
HPSC Recruitment 2023: एप्लीकेशन फीस
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क 1000 रुपये है. सभी महिला उम्मीदवारों के लिए, हरियाणा के अनुसूचित जाति / बीसी-ए / बीसी-बी / ईएसएम / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं