HPSC PGT Teacher Recruitment 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सरकारी टीचरों की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए आवेदन करने की आज, 2 मई अंतिम तारीख है. ये भर्तियां पीजीटी शिक्षकों के कुल 1711 पदों पर की जानी है. भर्ती पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पद पर कंप्यूटर साइंस विषय के लिए है. कुल 1711 पदों में से 1,633 पद हरियाणा के लिए हैं, जबकि 78 मेवात कैडर के लिए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट regn.hpsc.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
BPSC AE Recruitment 2025: असिस्टेंट इंजीनियर के 1024 पदों के लिए आवेदन शुरू, आयु 21 साल से अधिक
HPSC PGT Recruitment 2025: 1.51 लाख तक सैलरी
पीजीटी शिक्षकों की भर्ती हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए हैं. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
HPSC PGT Recruitment 2025: जरूरी योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से कम से कम 55% अंकों के साथ कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री (M.Sc.), या कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, या सूचना प्रौद्योगिकी में बीई/बीटेक डिग्री के साथ बीएड (BEd) डिग्री हो.
हिंदी में दक्षता हो.
इसके साथ ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) उत्तीर्ण होना चाहिए.
हरियाणा पीजीटी शिक्षक पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 42 साल होनी चाहिए.
UPSC CMS, IES/ISS परीक्षा का शेड्यूल जारी, आईईएस, आईएसएससी परीक्षा 20 से 22 जून तक
HPSC PGT Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एचपीएससी पीजीटी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये देना होगा. वहीं महिला और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये देना होगा. दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा.
HPSC PGT Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आयोग पीजीटी शिक्षकों की भर्ती स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट के आधार पर करेगा. उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने पर उम्मीदवारों को सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट देना होगा. इस टेस्ट में उम्मीदवार से विषय से संबंधित प्रश्न होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं