- ग्रुप डी के कई उम्मीदवारों के एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिए गए हैं.
- उम्मीदवारों का कहना है कि फोटो सही थी फिर भी फॉर्म रिजेक्ट हो गया.
- उम्मीदवारों ने कहा रेलवे फॉर्म में सुधार करने का मौका दे.
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ग्रुप डी (RRC Group D) का एप्लीकेशन स्टेट्स जारी कर चुका है. 1 लाख से ज्यादा पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए करीब 2 करोड़ लोगों ने आवेदन किया है. कई उम्मीदवारों के एप्लीकेशन फॉर्म (RRC Group D Application Form) इनवैलिड फोटो या साइन के चलते रिजेक्ट कर दिए गए हैं. ऐसे में उम्मीदवार काफी परेशान हैं. कई उम्मीदवारों ने एनडीटीवी को मेल कर एप्लीकेशन में हुई दिक्कतों के बारे में बताया है. कई उम्मीदवारों का कहना है कि उन्होंने जो फोटो एएलपी परीक्षा के लिए इस्तेमाल की थी उसी को उन्होंने ग्रुप डी (RRB Group D) के एप्लीकेशन फॉर्म में इस्तेमाल किया लेकिन फिर भी उनका एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया. जयपुर के सरदार कुमार ने एनडीटीवी को बताया कि उन्होंने जो फोटो ग्रुप डी में लगाई थी वहीं एएलपी परीक्षा में इस्तेमाल की थी. उन्होंने कहा कि एएलपी एप्लीकेशन फॉर्म सक्सेस हो गया था, लेकिन ग्रुप डी में इस फोटो को इनवैलिड बताकर एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दिया गया है.
एक उम्मीदवार प्रीतम मलाकर ने मेल कर जानकारी दी कि उनकी जो फोटो एनटीपीसी फॉर्म में लगी थी, वहीं उन्होंने ग्रुप डी में लगाई थी. जहां एनटीपीसी (RRB NTPC) फॉर्म आसानी से सबमिट हो गया था वहीं ग्रुप डी में इस फोटो को इनवैलिड बताया जा रहा है और इसी के चलते एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया है.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह

उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए मेल के स्क्रीनशॉट्सवहीं जितेंद्र कुमार मीना नाम का एप्लीकेशन फॉर्म डुप्लीकेट एप्लीकेशन बताकर रिजेक्ट कर दिया गया. जितेंद्र ने एनडीटीवी को बताया कि जितेंद्र नाम के कई उम्मीदवार होंगे लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर तो हर उम्मीदवार का अलग होता है ऐसे में रेलवे ने एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट क्यों किया?
उम्मीदवारों का कहना है कि लाखों लोगों के एप्लीकेशन फॉर्म इनवैलिड फोटो, साइन और अन्य गलती निकाल कर रिजेक्ट कर दिए गए हैं. उम्मीदवारों का कहना है कि ये उनके भविष्य का सवाल और रेलवे को उन्हें एप्लीकेशन फॉर्म को मोडीफाई कर फॉर्म में सुधार करने का मौका दे.
वहीं, रेलवे भर्ती बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट अंगराज मोहन ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, ''एप्लीकेशन रिजेक्ट होने के संबंध में हमें कई उम्मीदवारों के मेल मिले हैं. बोर्ड के चैयरमैन और वरिष्ठ अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं. रेलवे की तरह से अगर इसमें कोई गलती पाई गई तो हम इस पर एक्शन लेंगे.''
अन्य खबरें
रेलवे एनटीपीसी के 35 हजार पदों पर जल्द होगी परीक्षा, जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड
RRB JE: जूनियर इंजीनियर परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं