RRB JE Result 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और रासायनिक और धातुकर्म सहायक (CMA) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (RRB JE Result) जारी करेगा. हालांकि अभी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन 2 स्टेज की परीक्षा के आधार पर होगा. ऐसे में पहली स्टेज की परीक्षा का रिजल्ट (RRB Junior Engineer Result) आने के बाद दूसरे स्टेज की परीक्षा होगी. दूसरे स्टेज में भी कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी. दूसरे स्टेज की परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे और परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा. बता दें कि जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और रासायनिक और धातुकर्म सहायक (CMA) के पदों पर पहले स्टेज की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा 22 मई से 2 जून और 26 जून से 28 जून तक आयोजित की गई थी. रेलवे कुल 13,487 पदों पर भर्ती कर रहा है.
RRB JE Result 2019 ऐसे कर पाएंगे चेक
- उम्मीदवारों को अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर दिए गए RRB Junior Engineer के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट कर लॉग इन करना होगा.
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे.
सभी रीजन की आरआरबी वेबसाइट्स (RRB Websites) के डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं.
| Name of RRBs |
| Ahmedabad |
| Ajmer |
| Allahabad |
| Bangalore |
| Bhopal |
| Bhubaneshwar |
| Bilaspur |
| Chandigarh |
| Chennai |
| Gorakhpur |
| Guwahati |
| Jammu |
| Kolkata |
| Malda |
| Mumbai |
| Muzaffarpur |
| Patna |
| Ranchi |
| Secunderabad |
| Siliguri |
| Trivendrum |
अन्य खबरें
RRC Group D: उम्मीदवारों के एप्लीकेशन रिजेक्ट होने पर रेलवे के अधिकारी ने कही यह बात
RRC Group D: उम्मीदवारों का आरोप- फोटो सही थी फिर भी रेलवे ने रिजेक्ट कर दिया फॉर्म, दोबारा मिले मौका
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं