RRB JE Answer Key 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर हुई परीक्षा की आंसर-की (RRB Answer key), क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर आंसर-की, क्वेश्चन पेपर (RRB JE Question Paper) और रिस्पॉन्स शीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. अगर आपको आंसर-की (RRB JE Answer key) में दिए गए किसी सवाल के जवाब पर आपत्ति है तो आप उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2019 है. आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति सवाल 50 रुपये फीस देनी होगी. जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और रासायनिक और धातुकर्म सहायक (CMA) के पदों पर पहले स्टेज की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा 22 मई से 2 जून और 26 जून से 28 जून तक आयोजित की गई थी. परीक्षा में 100 सवाल पूछे गए थे. उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया गया था. आपको बता दें कि रेलवे में जूनियर इंजीनियर (RRB Junior Engineer), सूचना प्रौद्योगिकी में जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक और धातुकर्म सहायक के 13,487 पदों पर भर्ती होनी है.
RRB JE, DMS & CMA Answer Key, Question Paper, Responses ऐसे करें चेक
- अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट पर दिए गए Click here for Viewing of Question Paper, Response and Key and Raising of Objections if any to Questions, Options or Keys के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करें.
- आंसर-की, क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
- आप आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
अन्य खबरें
Sarkari Naukri: बिहार में शिक्षकों के 1.4 लाख पदों पर नवंबर तक होंगी भर्तियां, इस दिन आएगा नोटिफिकेशन
RRB Recruitment: सरकार ने कहा- 2.94 लाख से अधिक पदों पर भर्ती कर रहा है रेलवे
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं