- ग्रुप डी का रिजल्ट जल्द जारी होगा.
- ग्रुप डी का रिजल्ट फरवरी के मध्य में जारी किया जाएगा.
- रिजल्ट आरआरबी वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा.
रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) के अधिकारी ने NDTV को बताया, ''आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट (RRB Group D Result) फरवरी के मध्य में किसी भी समय जारी कर दिया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि आरआरबी ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन की दूसरी स्टेज की आंसर-की (RRB ALP 2nd Stage Answer Key) भी फरवरी के मध्य में ही जारी की जाएगी. बता दें कि आरआरबी ने ग्रुप डी के 60 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा पिछले साल सितंबर से दिसंबर तक आयोजित की थी. पहले स्टेज की परीक्षा का रिजल्ट आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपना रिजल्ट (RRB Group D Result) अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर चेक कर पाएंगे. उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. पहले स्टेज की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे स्टेज की परीक्षा देनी होगी. दूसरे स्टेज में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. ग्रुप डी शारीरिक दक्षता परीक्षा से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है.
रेलवे ग्रुप डी शारीरिक दक्षता परीक्षा (RRB Group D Physical Efficiency Test)
कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (RRB CBT) में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी. जिन उम्मीदवारों की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा हो चुकी है, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test, PET) की तैयारी में लग जाना चाहिए.
पुरुष
शारीरिक दक्षता परीक्षा (RRB PET) में पास होने के लिए पुरुषों को 35 किलो का भार दो मिनट में 100 मीटर तक लेकर जाना होगा. इतना ही नहीं उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
महिला
महिला उम्मीदवारों को परीक्षा में 20 किलो का भार दो मिनट में 100 मीटर तक लेकर जाना होगा. साथ ही 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी.
अन्य खबरें
RRB Group D PET: जानिए दूसरे स्टेज की शारीरिक दक्षता परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी
Railway Jobs: पीयूष गोयल की बड़ी घोषणा, रेलवे में 4 लाख लोगों की होगी भर्ती, मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं