विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2025

RRB ग्रुप डी परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, अब फरवरी तक चलेंगे एग्जाम

RRB Group D New Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (RRB Group D) भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है.

RRB ग्रुप डी परीक्षा की तारीखों में बड़ा बदलाव, अब फरवरी तक चलेंगे एग्जाम
नई दिल्ली:

RRB Group D New Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (RRB Group D) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है. जनवरी 2026 में होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले यह परीक्षा 16 जनवरी को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब बदलाव कार्यक्रम के अनुसार ये परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 तक चलेंगी.

नया परीक्षा शेड्यूल (New Exam Dates)

08 और 09 जनवरी 2026 
02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी.

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप की जानकारी

परीक्षा की तारीख से 10 दिन पहले आप अपनी एग्जाम सिटी और एससी/एसटी ट्रैवलिंग पास चेक कर पाएंगे. परीक्षार्थी अपनी परीक्षा तारीख से ठीक 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

आधार वेरिफिकेशन: बेहद जरूरी निर्देश

रेलवे ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है. एग्जाम सेंटर पर मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंट आउट ले जाना अनिवार्य है.अगर आपने अब तक आधार वेरिफिकेशन नहीं किया है, तो rrbapply.gov.in पर लॉग इन करके इसे पूरा कर लें.सुनिश्चित करें कि आपका आधार सिस्टम में 'अनलॉक' स्थिति में हो, ताकि बायोमेट्रिक के समय कोई असुविधा न हो.

CBT में सफल होने वाले उम्मीदवारों को रिक्तियों के तीन गुना अनुपात में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल परीक्षण होगा. इस भर्ती के जरिए पॉइंट्समैन, ट्रैकमेंटेनर और विभिन्न विभागों में असिस्टेंट के पद भरे जाएंगे.

ये भी पढ़ें-Diploma Courses After 10th: 10वीं के बाद कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स, इन स्किल को सीखकर अपने भविष्य को बनाएं बेहतर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rrb Group D, Rrb Group D 1 Lakh Vacancy, Rrb Group D 2018 Exam, Rrb Exam, Rrb Exam Centre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com