विज्ञापन

स्पोर्ट्स ऑफिसर बने रिंकू सिंह को BCCI कितनी सैलरी देता है? IPL को मिलाकर इतनी है कमाई

Rinku Singh Earnings: रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) बनने वाले रिंकू सिंह की कमाई पहले से ही काफी ज्यादा है. बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट के अलावा रिंकू सिंह आईपीएल और ब्रैंड्स से काफी कमाई करते हैं.

स्पोर्ट्स ऑफिसर बने रिंकू सिंह को BCCI कितनी सैलरी देता है? IPL को मिलाकर इतनी है कमाई
Rinku Singh BCCI Salary

Rinku Singh Earnings: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर और गजब के फिनिशर रिंकू सिंह को यूपी सरकार की तरफ से हाल में बड़ा तोहफा दिया गया. यूपी सरकार ने रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) बनाने का फैसला लिया है, जिसके बाद रिंकू ने भी इस ऑफर को स्वीकार किया और कहा कि वो जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचेंगे. हालांकि रिंकू ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं, जिन्हें किसी राज्य सरकार ने ऐसा पद दिया हो, इससे पहले भी कई खिलाड़ी पुलिस विभाग से लेकर बाकी तमाम विभागों में मानद पद ले चुके हैं. आइए जानते हैं कि रिंकू सिंह को बीसीसीआई की तरफ से कितनी सैलरी मिलती है और अब रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) बनने के बाद उनकी कमाई कितनी बढ़ जाएगी. 

रिंकू सिंह को कितनी सैलरी देता है BCCI?

रिंकू सिंह पिछले लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं. बीसीसीआई के एनुअल प्लेयर रिटेनरशिप में रिंकू सिंह को ग्रेड-सी में रखा गया है. क्रिकेट बोर्ड ग्रेड A से लेकर ग्रेड सी तक खिलाड़ियों को रखता है और उसी हिसाब से उनकी सालाना सैलरी भी तय होती है. क्योंकि रिंकू सिंह ग्रेड-सी में हैं, ऐसे में उन्हें बीसीसीआई की तरफ से सालाना 1 करोड़ रुपये की सैलरी दी जाती है. इसी तरह बीसीसीआई का ग्रेड वाइज 3 करोड़, 5 करोड़ और 7 करोड़ का पैकेज है. 

रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) की सैलरी?

रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर (RSO) का पद एक बड़ा पद है. इसीलिए इस पद पर सैलरी भी काफी अच्छी दी जाती है. इसका बेसिक-पे 56,100 से लेकर 1,77,500 तक जाता है. इन हैंड सैलरी की बात करें तो रिंकू सिंह को यूपी सरकार की तरफ से हर महीने करीब 80 से 90 हजार रुपये मिल सकते हैं. रिंकू सिंह की बीसीसीआई वाली सैलरी के मुकाबले ये काफी कम है, लेकिन सम्मान के तौर पर यूपी सरकार ने उन्हें ये पद दिया है. 

रिंकू सिंह की कुल कमाई की बात करें तो ये एक या दो करोड़ तक नहीं बल्कि 15 करोड़ से ज्यादा है. आईपीएल से ही वो करीब 13 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा रहे हैं. इसके अलावा विज्ञापन और बाकी चीजों से भी उनकी अच्छी कमाई होती है. 

50 किमी की दौड़ लगाओ, दोगुनी सैलरी घर ले जाओ...चीन की कंपनी ने दिया गजब का ऑफर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com