विज्ञापन

Success Story: हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने क्रैक किया RAS, तहसीलदार ट्रेनिंग के बीच राजस्थान प्रशासनिक सेवा में मारी बाजी

RPSC RAS 2024 Result: जैसलमेर के रामपुरिया गांव के वीरेंद्र चारण ने RAS परीक्षा 2024 में राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. तहसीलदार की ट्रेनिंग के साथ उन्होंने यह बड़ी सफलता हासिल की.

Success Story: हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने क्रैक किया RAS, तहसीलदार ट्रेनिंग के बीच राजस्थान प्रशासनिक सेवा में मारी बाजी
Virendra Charan RAS Rank 2
NDTV

Success Story RAS 2nd topper : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा 2024 का परिणाम आज (शनिवार) घोषित हुआ. इन परिणामों में जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के रामपुरिया गांव के वीरेंद्र चारण ने शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे राजस्थान में दूसरा स्थान  (AIR-2 ) प्राप्त किया.एक साधारण परिवार से आने वाले वीरेंद्र चारण ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों के दम पर यह मुकाम हासिल किया है.

तहसीलदार की पहले से ले रहे है ट्रेनिंग

वीरेंद्र की यह उपलब्धि महज संयोग नहीं, बल्कि उनकी उसके कड़ी मेहनत का परिणाम है. एक साधारण परिवार से आने वाले वीरेंद्र ने साबित कर दिया कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती.  दिलचस्प बात यह है कि वीरेंद्र पहले से ही प्रशासनिक सेवा का हिस्सा हैं. पिछली RAS परीक्षा में उनका चयन तहसीलदार पद पर हुआ था और वर्तमान में वे इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं. हालांकि, उनका लक्ष्य और भी ऊंचा था, इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और 2024 के RAS में अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस बार अपना सपना पूरा कर हासिल लिया.

परिवार में खुशी का माहौल

परिवार में खुशी का माहौल
Photo Credit: NDTV

बेटे की सफलता से चौड़ा पिता का सीना

वीरेंद्र की इस स्वर्णिम सफलता के पीछे उनके परिवार और विशेषकर पिता जेठूदान चारण के संस्कारों की बड़ी भूमिका रही है. जैसलमेर पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत जेठूदान चारण ने घर में अनुशासन और परिश्रम का जो माहौल बनाया, उसी ने वीरेंद्र को चुनौतियों से लड़ना सिखाया. बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पिता का सीना गर्व से चौड़ा है. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वीरेंद्र बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का था और अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए वह किसी भी हद तक मेहनत कर सकता है.

वीरेंद्र का लक्ष्य हमेशा से उच्च स्तर पर देश सेवा करने का था

वहीं, वीरेंद्र के भाई, जो स्वयं एक सरकारी शिक्षक हैं, अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि वीरेंद्र का लक्ष्य हमेशा से ही उच्च स्तर पर देश सेवा करने का था. साल 2023 की RAS परीक्षा में 109वीं रैंक हासिल कर वह वर्तमान में तहसीलदार की ट्रेनिंग ले रहे थे, लेकिन उनकी नजरें किसी बड़े मुकाम पर टिकी थीं. एक 'लंबी छलांग' लगाने के इरादे से उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और 2024 के परिणामों में पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक प्राप्त कर अपने संकल्प को सिद्ध कर दिखाया.

यह भी पढ़ें; RAS-2024: आरएएस परीक्षा में 3 अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका, 5 कैंडिडेट्स का परीक्षा परिणाम लिफाफे में बंद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com