विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

Rajasthan Police Recruitment 2017: 5390 पदों के पर निकली हैं भर्तियां, आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक

इच्छुक आवेदकों का 10वीं पास होना जरूरी, चालक के पद पर भी हैं भर्तियां

Also Read in
Rajasthan Police Recruitment 2017: 5390 पदों के पर निकली हैं भर्तियां, आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक
प्रतीकात्मक चित्र
जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. कुल 5390 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. इन पदों से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है... 

क्या है योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है

यह भी पढ़ें: 29 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक

उम्र सीमा
कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 2-01-1995 से 01-01-2000 के बीच जन्मा होना जरूरी है. वहीं चालक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का  02-01-1992 से 01-01-2000 के बीच जन्म होना जरूरी है.

यह है चयन की प्रक्रिया 
आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर ही   किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 37 पदों के लिए निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.exampolice.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पदों की कुल संख्या
विभाग ने भर्ती में कुल 5390 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, इसमें से 5086 पद जनरल और 304 पद ड्राइवर के लिए आरक्षित हैं.

VIDEO: एलजी आवास के बाहर किया शिक्षकों ने किया प्रदर्शन



यह होगा वेतन
5200 से 20200 रुपये, ग्रेड पे-2400
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Police Recruitment 2017, Job, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com