राजस्थान सरकार 10वीं पास के लिए निकलने वाली भर्ती में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. आनेवाले समय में 10वीं पास के लिए निकलने वाली सरकारी भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) पास करना अनिवार्य होगा. राज्य सरकार 10वीं स्तर का अलग CET आयोजित करने की योजना पर काम कर रही है. बता दें कि वनरक्षक, लैब असिस्टेंट, आबकारी सिपाही और चपरासी समेत 10वीं योग्यता वाली कई भर्तियां को CET की दायरे में लाने की तैयारी चल रही है. जिन भर्ती के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहएंगे अब उन्हें अलग-अलग परीक्षाओं की बजाय केवल CET को पास करना होगा.
CET लागू होने के बाद इन भर्तियों के लिए अलग-अलग लिखित परीक्षाओं की जरूरत नहीं होगी. एक ही CET स्कोर के आधार पर विभिन्न विभागों की 10वीं स्तर की भर्तियों में आवेदन का मौका मिलेगा. कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट लागू करके भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी, आसान और समयबद्ध बनाने की तैयारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार जल्द ही 10वीं स्तर के CET और इससे जुड़ी भर्तियों को लेकर सरकार की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं.
CET के फायदे
- कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट देने से कई भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लागू होने से अलग-अलग प्रारंभिक परीक्षाओं की संख्या कम हो जाएगी. यानी बार-बार प्रारंभिक परीक्षा पास करनी की टेंशन ही दूर हो जाएगी.
- इससे उम्मीदवारों का समय और खर्चा दोनों बचता हैं.
- भर्ती प्रक्रिया में तेज आती है.
CET में कौन-कौन से विषय पूछे जाते हैं?
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, भाषा और कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. उम्मीद है कि ये एग्जाम हर साल आयोजिक किया जाएगाय
ये भी पढ़ें-वायरल NEET OMR शीट को NTA ने बताया AI-जनरेटेड, रिजल्ट में गड़बड़ी के दावे को किया खारिज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं