MHT CET 2026 PCM (Session 2) City Intimation Slip Released : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET Cell) ने MHT CET 2026 PCM (Session 2) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आज, 5 मई 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. जो छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है क्योंकि अब वे जान सकेंगे कि उन्हें परीक्षा किस शहर में देने जाने है.
अक्सर स्टूडेंट सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड के बीच कंफ्यूज हो जाते हैं. बता दें कि यह आपका एडमिट कार्ड नहीं है. सिटी स्लिप जारी करने के पीछ कारण यह बताना है कि आपका एग्जाम सेंटर किस शहर में है, ताकि आप समय रहते बस, ट्रेन या होटल की बुकिंग कर सकें और लास्ट टाइम की भागदौड़ से बच सकें.
सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.
- 'MHT CET 2026 City Intimation Slip' के लिंक पर क्लिक करिए.
- अब अपना ग्रुप (PCM) चुनिए.
- अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करिए.
- अब आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लीजिए.
कब आएगा एडमिट कार्ड?
शेड्यूल के अनुसार, PCM ग्रुप के लिए एडमिट कार्ड 8 मई 2026 को जारी किए जाएंगे. इसमें आपके एग्जाम सेंटर का सटीक पता और शिफ्ट की टाइमिंग दी गई होगी.
परीक्षा की डेट्स - PCM & PCB- PCB ग्रुप: 10 और 11 मई 2026.
- PCM ग्रुप: 12 से 16 मई 2026.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं