रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) ने ग्रुप सी एएलपी, टेक्नीशियन (RRB ALP, Technician) के उम्मीदवारों के लिए जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक संशोधित स्कोर के साथ आंसर की दोबारा जारी की जाएगी. बता दें कि रेलवे ने 2 नवंबर को एएलपी परीक्षा का रिजल्ट (RRB ALP Result) जारी किया था, रेलवे ने पारदर्शिता के लिए आंसर की जारी की थी. ग्रुप सी के उम्मीदवारों ने आंसर की और कुछ प्रश्नों के अनुवाद पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद रेलवे ने इन मामलों की जांच करने का फैसला किया है. अब जांच के बाद एएलपी, टेक्नीशियन परीक्षा का रिजल्ट फिर से जारी किया जाएगा. सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की संशोधित सूची फिर से जारी की जाएगी.
RRB Notification
आपको बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने एएलपी, टेक्नीशियन की सेकंड स्टेज परीक्षा को स्थगित कर दिया है. अब ग्रुप सी एएलपी परीक्षा की सेकंड स्टेज की परीक्षा 24 दिसंबर से आयोजित की जाएगी. पहले सेकंड स्टेज सीबीटी 12 दिसंबर से आयोजित की जानी थी. सेकंड स्टेज की परीक्षा का पूरा शेड्यूल, उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी. सेकंड स्टेज सीबीटी के लिए एडमिट कार्ड (RRB Admit Card) परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे.
आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड फिलहाल ग्रुप डी (RRB Group D) के पदों पर भर्ती परीक्षा करा रहा है. ग्रुप जी के पदों पर परीक्षा 17 दिसंबर तक चलने वाली है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किए जा रहे हैं.
अन्य खबरें
RRB Alp Second Stage Exam: स्थगित हुई सेकंड स्टेज की परीक्षा, अब इस दिन से होगी शुरू
Canara Bank PO Recruitment 2018: पीओ के 800 पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, ऐसे करें आवेदन
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं