विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, हर महीने मिलेगी 85 हजार तक सैलरी

पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पदों पर भर्ती निकली है. योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.

पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर के 1000 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, हर महीने मिलेगी 85 हजार तक सैलरी
पीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं.

पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ जुड़कर काम करने का मौका आपके पास है. पंजाब एंड सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के कुल 1,000 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन 20 अप्रैल को खत्म होने जा रहे हैं. इसलिए जिन भी इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वो आवेदन कर दें. वैकेंसी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम आयु 30 साल तक होनी चाहिए. बैंकिंग सेक्टर में बेहतरीन करियर बनाने के इस मौके को हाथ से जाने न दें.

पीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दें. इस पद के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होगी. साथ ही अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक/क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 18 महीने की योग्यता और शाखा अनुभव होना चाहिए. 

क्या है चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों का का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. जो भी उम्मीदवार इन चरणों को पूरा करेंगे उनका नाम अंतिम मेरिट सूची में होगा. जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Territorial Army में 161 पदों पर भर्ती रैली की घोषणा, 5 मई से शुरू होगी Selection Process

इस पद के लिए जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 48,480 से 85,920 रुपये दिए जाएंगे. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी मिलेगा.

क्या है आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com