Nursing Job: OSSSC Recruitment 2022: नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए ओड़ीशा में निकली है बंपर वैकेंसी. ओड़ीशा सबऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (Odisha Sub Ordinate Staff Selection Commission)
ने नर्सिंग ऑफिसर ( Nursing Officer) के कुल 4070 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं. आयोग ने ऑनलाइन माध्यम में आवेदन मांगा है. उम्मीदवारों को बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 मई 2022 से शुरू होगी. जैसे ही आवेदन शुरू होते हैं योग्य उम्मीदवार ओएसएसएससी (OSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 7 जून 2022 तक किए जा सकते हैं.

-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
यह भर्ती अभियान से ओड़ीशा सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत सभी 30 जिला प्रतिष्ठानों और 13 मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में 4070 पदों को भरा जाएगा.
नोटिफिकेशन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करें.
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से उम्मीदवार 12वीं की परीक्षा पास हो या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ ही भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान या राज्य के किसी भी मेडिकल कॉलेज या अस्पताल से जीएनएम / बीएससी नर्सिंग में डिप्लोमा हो.
आयु सीमा (Age LImit)
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट है.
सैलरी (Salary)
चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा.
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा. पूछे गए प्रश्नों की संख्या 100 है और अधिकतम अंक 100 है. परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे है. लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त कुल अंकों और संविदात्मक कार्य अनुभव के लिए दिए गए अंकों के आधार पर योग्यता के क्रम में एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
महत्वपूर्ण तिथि (Important Date)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगेः 14 मई 2022 से
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथिः 7 जून 2022 तक
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि ः 12 जून 2022 तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं