UPMSP Time Table 2027 PDF Download : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा बोर्ड परीक्षा 2027 की 10वीं और 12वीं का टाइमटेबल जारी किया जा चुका है. बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक रिलीज के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ 05 फरवरी 2027 से शुरू होने जा रही हैं और यह 24 फरवरी 2027 तक समाप्त हो जाएंगी. बता दें इस बार विधानसभा चुनाव को देखते हुए महज 20 दिनों में पूरी परीक्षा पूरी करा ली जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं एग्जाम का पूरा शेड्यूल.
दो शिफ्टों में होगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड परीक्षाएं पिछले बार की तरह ही दो पालियों में ही होंगी...
पहली पाली सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर 11:45 बजे तक चलेगी.
दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.
एग्जाम शेड्यूल इस तरह है:05 फरवरी
पहली पाली में हाईस्कूल के लिए हिंदी/प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट के लिए हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर होगा.
08 फरवरी (सोमवार)
पहली पाली में हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट के लिए अंग्रेजी का पेपर होगा.
10 फरवरी (बुधवार)
सुबह की पाली में हाईस्कूल का अंग्रेजी और शाम की पाली में इण्टरमीडिएट का इतिहास का पेपर होगा.
12 फरवरी (शुक्रवार)
पहली पाली में हाईस्कूल का होम साइंस और दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट का जूलॉजी व मैथ का पेपर होगा.
13 फरवरी (शनिवार)
पहली पाली में हाईस्कूल का मैथ और दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट का इकोमॉमिक्स का पेपर होगा.
15 फरवरी (सोमवार)
पहली पाली में हाईस्कूल का संस्कृत और दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट का केमिस्ट्री व समाजशास्त्र का पेपर होगा.
17 फरवरी (बुधवार)
पहली पाली में हाईस्कूल का विज्ञान और दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट का फिजिक्स का पेपर होगा.
18 फरवरी (गुरुवार)
सुबह की पाली में हाईस्कूल का कंप्यूटर का पेपर होगा.
24 फरवरी (बुधवार)
आखिरी दिन पहली पाली में हाईस्कूल का कृषि और इण्टरमीडिएट का कंप्यूटर का पेपर होगा, जबकि दूसरी पाली में इण्टरमीडिएट का संस्कृत का पेपर आयोजित कर परीक्षा का समापन होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं