विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

NALCO Recruitment 2017: 09 पदों पर भर्तियां कर रही है कंपनी, जल्द करें आवेदन

इन सभी पदों पर दिव्यांग आवेदकों का ही चयन किया जाएगा, योग्यता तय करेगा चुनाव

Also Read in
NALCO Recruitment 2017: 09 पदों पर भर्तियां कर रही है कंपनी, जल्द करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने 09 खाली पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन सभी पदों पर दिव्यांग आवेदकों का ही चयन किया जाएगा. इन पदों से जुड़ी योग्यता और अन्य जानकारी के लिए आगे पढ़ें.  

लैबोरेटरी असिस्टेंट ग्रेड-III , पद : 04 
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में बीएससी डिग्री होना अनिवार्य. इसके साथ ही किसी प्रतिष्ठित केमिकल/मेटलर्जिकल इंडस्ट्रीज में कार्य करने का एक साल का अनुभव होना जरूरी. 
वेतनमान : 11,700 से 27,500 रुपये.

यह भी पढ़ें: KSP Recruitment 2017: 849 पदों पर निकली हैं भर्तियां, पढ़ें कब तक कर सकते हैं आवेदन

 जूनियर अकाउंटेंट ग्रेड-II, पद : 02
 योग्यता : बैचलर डिग्री के साथ सीडब्ल्यूए/आईसीएआई की इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षा पास की हो. साथ ही एक साल का अनुभव हो. कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले आवेदकों को  वरीयता मिलेगी.
 वेतनमान : 14,600 से 36,500 रुपये. 

असिस्टेंट ग्रेड-III (एमओ ग्रेड), पद : 01
योग्यता : बैचलर डिग्री हो. संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव हो. कंप्यूटर (माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस) की जानकारी हो. इसके अलावा कंप्यूटर पर 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होना अनिवार्य.

यह भी पढ़ें: NGRI Recruitment 2017 : 35 पदों पर निकाली गई हैं नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन

फार्मासिस्ट ग्रेड-III, पद : 01 
योग्यता : मैट्रिक की परीक्षा पास हो. या साइंस विषय से बारहवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी. साथ ही फार्मासिस्ट में डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव हो. 

लैबोरेटरी टेक्निशियन  ग्रेड-III (पैथोलॉजी), पद : 01
 योग्यता : मैट्रिक/ हायर सेकेंडरी या साइंस विषय के साथ बारहवीं पास हो. लैबोरेटरी टेक्निशियन के तौर पर दो वर्षीय डिप्लोमा हो. संबंधित क्षेत्र में एक साल का अनुभव हो. 
वेतनमान (उपर्युक्त तीन पद) : 11,700 से 27,500 रुपये. 

 सूचना : उम्मीदवारों के पास वैध इम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन कार्ड होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा या ट्रेड टेस्ट के जरिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा. प्रश्न पत्र के दो भाग होंगे। पहले भाग में संबंधित क्षेत्र और दूसरे भाग में जनरल अवेयरनेस से प्रश्न रहेगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी. 

आवेदन शुल्क : किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा. 
आवेदन प्रक्रिया : नालको की वेबसाइट लॉगइन करें. फिर होमपेज पर करियर ऑप्शन से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें. इसके बाद भरे गए आवेदन पत्र को मांगे गए दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी के साथ तय पते पर भेजें.

VIDEO: सीएम योगी ने कहा योग्यता के आधार पर ही मिलेगी नौकरी


आवेदन के साथ पासपोर्ट आकार के तीन फोटोग्राफ भी भेजें. 
डाक से आवेदन फॉर्म स्वीकार होंगे : 15 जनवरी 2018
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NALCO Recruitment 2017, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com