MPPEB Group 3 Result 2022: एमपीपीईबी ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी
नई दिल्ली: MPPEB Group 3 Result 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप -3 सब इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, समयपाल और अन्य समकक्ष पोस्ट कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2022 (Combined Recruitment Test 2022) का परिणाम घोषित कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के जरिए मध्य प्रदेश में बंपर भर्ती होनी है. एमपीपीईबी ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा के जरिए सब इंजीनियर, ड्राफ्टमैन, समयपाल और अन्य पदों पर कुल 2557 पदों को भरा जाएगा. MPPEB Group 3 Result 2022 का डायरेक्ट लिंक