विज्ञापन

MP Police Result 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का हुआ ऐलान, सुनील मीणा टॉपर, कटऑफ ने बढ़ाई टेंशन

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है, जिसमें सुनील मीणा ने टॉप किया और कटऑफ ने सभी को हैरान कर दिया.

MP Police Result 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का हुआ ऐलान, सुनील मीणा टॉपर, कटऑफ ने बढ़ाई टेंशन
आरक्षण से जुड़े विवाद के कारण अभी 13 फीसदी पदों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है.

MP Police Result 2026 : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है और इसके साथ ही लाखों उम्मीदवारों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. इस बार परीक्षा में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, क्योंकि पूरे प्रदेश से करीब 9 लाख से ज्यादा लोगों ने फॉर्म भरा था. इतनी बड़ी संख्या के कारण रिजल्ट और कटऑफ को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा थी. रिजल्ट सामने आते ही कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आई हैं, खासकर टॉपर्स और कटऑफ को लेकर.

सुनील मीणा बने नंबर वन

इस परीक्षा में सुनील मीणा ने 169 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है. वहीं दूसरे नंबर पर अंकित रघुवंशी रहे, जिन्होंने 166 अंक पाए. तीसरे नंबर पर दीपक जाट, चौथे पर आदर्श सेन और पांचवें नंबर पर सूरज मसीह का नाम रहा. खास बात ये रही कि टॉप 10 में 7 उम्मीदवार ओबीसी वर्ग से रहे.

इतनी बड़ी भर्ती, इतना कड़ा मुकाबला

इस भर्ती के लिए 7500 पद निकाले गए थे. अगस्त 2025 में इसका नोटिफिकेशन जारी हुआ था. पूरे प्रदेश से 9 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6525 उम्मीदवारों को जगह मिली. यानी हर 138 लोगों में से सिर्फ 1 को मौका मिल पाया.

कटऑफ ने सबको चौंकाया

जिला फोर्स महिला कटऑफ में इस बार ओबीसी और एसटी की कटऑफ जनरल से ऊपर चली गई. महिला वर्ग में UR 120.77, OBC 122.34 और ST 122.35 रही. वहीं पुरुष वर्ग में UR 141.71, OBC 140.14 और EWS 138.51 अंक रहे. इससे साफ है कि इस बार पेपर और प्रतियोगिता दोनों ही काफी मुश्किल रहे.

एसएएफ कटऑफ भी आई सामने

स्पेशल आर्म्ड फोर्स यानी एसएएफ की कटऑफ भी जारी कर दी गई है. इसमें UR 140.35, OBC 139.74 और EWS 137.84 रही. वहीं SC और ST की कटऑफ 133.65 और 131.42 रही.

13 फीसदी रिजल्ट अभी रुका

आरक्षण से जुड़े विवाद के कारण अभी 13 फीसदी पदों का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. फिलहाल 87 फीसदी पदों का ही रिजल्ट घोषित हुआ है. लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट के लिए 57,990 उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिनमें से 44,483 ने हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें- NPCIL में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका: गेट स्कोर के जरिए 330 पदों पर सीधी भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com