MP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कांस्टेबल के 7411 पद
नई दिल्ली: MP Police Constable Result 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन पिछले साल अगस्त महीने में किया गया था. यह परीक्षा 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के जरिए प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के कुल 7411 पदों को भरा जाना है. भर्ती कांस्टेबल जीडी के 7090 के अलावा कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के 321 पद हैं. MP Police Constable Result 2023: डायरेक्ट लिंक