- मध्य प्रदेश सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 14 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं
- तीन महिला आईएएस अफसर पहली बार जिला कलेक्टर बनी हैं, जिनमें राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी शामिल हैं
- तीनों की जिंदगी में जन्म, प्रमोशन व पोस्टिंग तक में गजब संयोग देखने को मिल रहा है.
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है. इस प्रशासनिक सर्जरी से 14 जिलों के कलेक्टर बदल गए. खास बात यह है कि तबादलों की सूची में तीन ऐसी महिला आईएएस अफसर भी शामिल हैं, जिन्हें पहली बार जिला कलेक्टर बनने का मौका मिला है.
मध्य प्रदेश के जिन 14 जिलों में नए कलेक्टर लगाए गए हैं, उनमें 9 महिला आईएएस हैं. सागर की नई कलेक्टर प्रतिभा पाल और सिवनी की कलेक्टर नेहा मीना पहले से ही क्रमश: रीवा और झाबुआ जिले में कलेक्टर पद पर सेवाएं दे चुकी हैं.
अब जानते हैं उन तीन महिला अफसरों के बारे में, जो पहली बार कलेक्टर बनी हैं.

IAS Rakhi Sahay, Collector, Umaria Madhya Pradesh Photo Credit- https://iascivillist.dopt.gov.in
1. IAS राखी सहाय, कलेक्टर उमरिया
मध्य प्रदेश कैडर की 2015 बैच की आईएएस अधिकारी राखी सहाय को सचिव, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) से उमरिया कलेक्टर बनाया गया है. 20 मई 1975 को जन्मी राखी सहाय प्रबंध निदेशक, मध्य प्रदेश वित्त निगम, इंदौर के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं. इनके पास अर्थशास्त्र में P.G. डिग्री है. ये राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रमोशन पाकर आईएएस बनी हैं.
यह भी पढ़ें- IPS लिपि नगायच: नाना से किया वादा निभाया, अब PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बनीं ADCP

IAS Sheela Dahima, Collector, Sheopur Madhya Pradesh Photo Credit- https://iascivillist.dopt.gov.in
2. IAS शीला दाहिमा, कलेक्टर श्योपुर
श्योपुर जिले की नई कलेक्टर शीला दाहिमा भी 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. इन्हें उप सचिव, सहकारिता विभाग से श्योपुर कलेक्टर बनाया गया है. 1 जुलाई 1975 को जन्मी शीला दाहिमा राज्य सेवा से प्रमोट होकर आईएएस बनी हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हासिल की है.
यह भी पढ़ें- IPS ट्विंकल जैन: कभी बनना चाहती थीं इंदौर कलेक्टर, योगी ने बनाया लखनऊ ADCP, बेहद रोचक है पूरी कहानी

IAS Bidisha Mukherjee, Collector of Maihar Madhya Pradesh Photo Credit- https://iascivillist.dopt.gov.in
3. IAS बिदिशा मुखर्जी, कलेक्टर मैहर
2015 बैच की आईएएस अधिकारी बिदिशा मुखर्जी को उप सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मैहर कलेक्टर नियुक्त किया गया है.
15 नवंबर 1975 को जन्मी बिदिशा मुखर्जी भी राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रमोशन पाकर आईएएस बनी हैं. इनके पास बीएससी की डिग्री है.
IAS Madhya Pradesh: चार बड़े संयोग
इन तीनों महिला आईएएस अफसरों की जिंदगी में चार खास संयोग सामने आए हैं.
- तीनों ही मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में आई हैं.
- तीनों को साल 2015 बैच की आईएएस के रूप में प्रमोशन मिला.
- तीनों को पहली बार जिला कलेक्टर बनने का मौका मिला है.
- सबसे खास बात यह है कि तीनों का जन्म साल 1975 में हुआ है.
यह भी पढ़ें- IAS Transfer MP: मध्यप्रदेश में 26 आईएएस के तबादले, इन जिलों के कलेक्टर बदले, देखें सूची
यह भी पढ़ें- IAS लव स्टोरी: 1300 KM दूर से आया UPSC वाला प्यार! सरकार ने एक ही जिले में दे दी पोस्टिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं