विज्ञापन

मिजोरम में भर्ती विवाद गरमाया, MPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का हंगामा, OTR सिस्टम खत्म करने की उठी मांग

Mizoram PSC Recruitment News: MZP ने MPSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर भर्ती प्रक्रिया में सुधार और OTR सिस्टम खत्म करने की मांग की. वहीं, आयोग ने OTR को पारदर्शी भर्ती के लिए जरूरी बताया.

मिजोरम में भर्ती विवाद गरमाया, MPSC कार्यालय के बाहर छात्रों का हंगामा, OTR सिस्टम खत्म करने की उठी मांग
MZP के अध्यक्ष डॉ. सी. लालरेमरुआता ने कहा कि जब तक संगठन की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा. 
pexels (representative image)

Mizoram Student Protest : मिजोरम की राजधानी ऐजॉल में सोमवार को भर्तियों में हो रही बार-बार गड़बड़ियों को लेकर छात्रों और मिजो जिरलाई पावल (Mizo Zirlai Pawl-MZP) के सदस्यों ने मिजोरम पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्र संगठन ने कमीशन को मजबूत करने और उसकी कार्यक्षमता व विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए ढांचागत सुधारों और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की.

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान एसजेपी और छात्रों ने MPSC कार्यालय के बाहर धरना दिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को परिसर में एंट्री पर रोक लगा दी. हालांकि, प्रदर्शन ज्यादातर समय शांतिपूर्ण रहा, लेकिन जब कुछ अधिकारी कार्यालय में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस और कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की धक्का-मुक्की हुई. 

OTR हटाने की मांग

MZP का आरोप है कि हाल की भर्ती प्रक्रियाओं में बार-बार सामने आ रही एडमिनिस्ट्रेटिव खामियों ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का भरोसा कमजोर कर दिया है. साथ ही संगठन ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) सिस्टम पर सवाल उठाए हैं.

छात्र संगठन का कहना है कि मौजूदा OTR सिस्टम को समाप्त कर जरूरत के अनुसार प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग एप्लिकेशन सिस्टम लागू की जानी चाहिए. उनका दावा है कि इससे उम्मीदवारों को एप्लिकेशन प्रोसेस में आने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी.

साथ ही MZP ने यह भी मांग की है कि जिन उम्मीदवारों के आवेदन OTR के दौरान दस्तावेज अपलोड न होने या अधूरे होने के कारण खारिज किए गए, उन्हें एक और चांस दिया जाए. उन्हें ऑफलाइन मोड में डॉक्यूमेंट जमा करने दिया जाए. क्योंकि ऐसे कई अभ्यर्थी लिखित परीक्षा पास कर चुके थे, लेकिन डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद अयोग्य घोषित कर दिए गए.

MPSC ने OTR का किया बचाव

दूसरी ओर, MPSC अधिकारियों ने OTR सिस्टम का बचाव किया है. आयोग की ओर से सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि MPSC उम्मीदवारों के लिए मुश्किलें खड़ी नहीं करना चाहता, बल्कि भर्ती प्रक्रिया को कानून के दायरे में रहकर अधिक निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी बनाने का प्रयास कर रहा है.

आयोग ने स्पष्ट किया कि OTR को समाप्त करना समस्या का समाधान नहीं बल्कि नए विवादों और चुनौतियों को जन्म दे सकता है. अधिकारियों के अनुसार, यह सिस्टम बार-बार जानकारी भरने की आवश्यकता को कम करती है, गलतियों को घटाती है और उम्मीदवारों को अपने आवेदन व परीक्षा संबंधी जानकारी ऑनलाइन देखने की सुविधा देती है.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

वही, MZP के अध्यक्ष डॉ. सी. लालरेमरुआता ने कहा कि जब तक संगठन की मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- AI वाली नौकरियां भी नहीं हैं सेफ, रिपोर्ट ने बताया कैसे टेक इंडस्ट्री में बज रही खतरे की घंटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com