झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि संशोधित, आयोग ने जारी की आवश्यक सूचना, अपडेट्स यहां

JCCE-2023 Extension Notice: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा -2023 (JCCE-2023) के तहत ऑनलाइन आवेदन की तारीख को संशोधित कर आवश्यक नोटिस जारी किया है. आयोग ने कहा कि...

झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि संशोधित, आयोग ने जारी की आवश्यक सूचना, अपडेट्स यहां

झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए तिथि संशोधित

नई दिल्ली:

JSSC JCCE-2023 Notice: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा -2023 (JCCE-2023) के माध्यम से नियमित और बैकलॉग पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीखें संशोधित कर दी है. आयोग ने आवश्यक सूचना जारी करते हुए कहा कि झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी 2024 से दिनांक 14 फरवरी 2024 की मध्य रात्रि तक आमंत्रित किया जाना था, जिसे तकनीकी कारणों से ऑनलाइन आवेदन की तिथि संशोधित की जाती हैं. अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 22 जनवरी 2024 से 21 फरवरी 2024 की मध्या रात्रित तक भरे जाएंगे.  झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की आधिकारिक नोटिस 

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने स्पेशलिस्ट ग्रेड III पदों पर निकाली भर्ती, 1 फरवरी तक मौका, डिटेल जानें

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 22 जनवरी से 21 फरवरी 2024  आवेदन कर सकेंगे. वहीं परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी की मध्य रात्रि तक है. वहीं फोटो एवं हस्ताक्षर 25 फरवरी की मध्य रात्रि तक अपलोड किए जा सकेंगे. जबकि ऑनलाइन जमा किए आवेदन फॉर्म में संशोधन 26 फरवरी से 28 फरवरी 2024 की मध्य रात्रित तक किया जा सकेगा. पहले यह आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी को समाप्त होने वाली थी. इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 4929 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी.

UPSC एग्जाम कैंलेंडर 2024 जारी, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 मई से

JSSC JCCE-2023 Notice: आवेदन शुल्क

झारखंड कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है. झारखंड के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. भुगतान आवेदन प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन मोड में करना होगा. 

JSSC JCCE-2023: रिक्तियों का विवरण (रेगुलर और बैकलॉग)

  • रांची - 76 पद

  • खूंटी - 113 पद

  • सिमडेगा - 103 पद

  • गुमला- 63 पद

  • हज़ारीबाग़ - 358 पद

  • कोडरमा - 59 पद

  • चतरा- 177 पद

  • गिरिडीह - 452 पद

  • रामगढ़ - 200 पद

  • बोकारो - 136 पद

  • धनबाद - 337 पद

  • पलामू - 192 पद

  • लातेहार - 162 पद

  • दुमका - 164 पद

  • जामताड़ा - 52 पद

  • देवघर- 343 पद

  • गोड्डा - 46 पद

  • साहेबगंज- 131 पद

  • पश्चिमी सिंहभूम - 332 पद

  • सरायकेला खरसावां - 305 पद

  • लोहरदगा - 123 पद

  • गढ़वा - 4 पद

  • पाकुड़ - 49 पद

  • पूर्वी सिंहभूम - 288 पद

  • जेएपीटीसी - 10 पद

  • रेल डीएनबी - 287 पद

  • जेडब्ल्यूएफएस - 34 पद

  • सीटीसी - 72 पद

  • रेल जेएसआर - 255 पद

  • जेपीए - 6 पद 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: यूपी में स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें