विज्ञापन

IPL मैच के दौरान क्राउड मैनेजमेंट की नौकरी कैसे मिलती है? जानें एक दिन का कितना मिलता है पैसा

IPL Crowd Management Job: IPL मैचों के दौरान अपनी टीम को सपोर्ट करने बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचते हैं, जिन्हें संभालने और सीट तक ले जाने के लिए क्राउड मैनेजमेंट स्टाफ की जरुरत पड़ती है. इस लीग के शुरू होने से पहले ही उनकी भर्ती की जाती है.

IPL मैच के दौरान क्राउड मैनेजमेंट की नौकरी कैसे मिलती है? जानें एक दिन का कितना मिलता है पैसा
IPL Crowd Management Job: आईपीएल में नौकरी

IPL Crowd Management Job: IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. हर मैच में चौके-छक्कों की बारिश से क्रिकेट फैंस का दिन बन जा रहा है. हर मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने बड़ी संख्या में भीड़ स्टेडियम पहुंच रही है, जिन्हें मैनेज करने के लिए कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है. आईपीएल (Indian Premier League) जब शुरू होता है, तब सिर्फ खिलाड़ियों की ही नहीं बल्कि हजारों अस्थायी कर्मचारियों की भी डिमांड बढ़ जाती है. स्टेडियम में भीड़ संभालने से लेकर सीट दिखाने, एंट्री चेक करने और सिक्योरिटी तक के काम के लिए बड़ी संख्या में लोगों को रखा जाता है. इन नौकरियों के लिए बहुत बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं होती है. अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और थोड़ा फिट हैं, तो IPL में काम पाने का मौका मिल सकता है. कई लोगों के लिए यह 2 महीने की अच्छी कमाई का जरिया बन जाता है. आइए जानते हैं इस लीग में क्राउड मैनेजमेंट की नौकरी कैसे मिलती है और एक दिन का कितना पैसा मिलता है.

IPL में क्राउड मैनेजमेंट स्टाफ का काम

  • भीड़ को कंट्रोल करना
  • लोगों को सही गेट दिखाना
  • सीट तक पहुंचाना
  • लाइन कंट्रोल करना
  • VIP एरिया संभालना
  • एंट्री चेकिंग में मदद करना
  • किसी विवाद की सूचना सिक्योरिटी को देना

IPL में क्राउड मैनेजमेंट की नौकरी कैसे मिलती है

1. प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी 

IPL मैचों में सिक्योरिटी और भीड़ संभालने का काम ज्यादातर प्राइवेट एजेंसियों को दिया जाता है. कई एजेंसियां मैच शुरू होने से पहले भर्ती निकालती हैं. अगर आपके शहर में बड़ा स्टेडियम है, तो वहां काम करने वाली सिक्योरिटी एजेंसियों से संपर्क कर सकते हैं.

2. इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां

कई बड़ी इवेंट कंपनियां IPL का पूरा मैनेजमेंट संभालती हैं. ये कंपनियां मैच के दौरान अस्थायी स्टाफ रखती हैं. आप इन कंपनियों की वेबसाइट या सोशल मीडिया पेज पर अपडेट देख सकते हैं.

3. क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट

जिस स्टेडियम में मैच होना है, जैसे दिल्ली का अरुण जेटली या मुंबई का वानखेड़े, उस राज्य के क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA, MCA या अन्य) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मैच से महीनेभर पहले नोटिस आती है, इसे चेक करते रहें.

4. जॉब ऐप्स और सोशल मीडिया

आजकल IPL स्टाफ की भर्ती ऑनलाइन भी निकलती है. आप Naukri.com, Indeed या WorkIndia जैसे ऐप्स या वेबसाइट्स पर 'IPL Event Staff' या 'Crowd Management' लिखकर सर्च करें. फेसबुक ग्रुप्स पर भी इसके अपडेट्स आते रहते हैं.

5. वॉक-इन इंटरव्यू

कई बार मैच शुरू होने से पहले सीधे स्टेडियम या लोकल ऑफिस में इंटरव्यू रखे जाते हैं. वहां आधार कार्ड, फोटो और एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचना होता है. इसे क्लियर करके आप आसानी से जॉब पा सकते हैं. अगर पहले सिक्योरिटी या इवेंट में काम किया है, तो आसानी से सेलेक्शन हो सकता है.

IPL में क्राउड मैनेजमेंट की जॉब के लिए कौन अप्लाई कर सकता है

  • कम से कम 10वीं या 12वीं पास
  • आपकी उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए
  • आपको घंटों खड़ा रहना पड़ सकता है, इसलिए शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है
  • लंबे समय तक ड्यूटी करने की क्षमता होनी चाहिए
  • कुछ रोल्स के लिए आधार कार्ड और पुलिस वेरिफिकेशन की जरुरत भी पड़ती है

IPL में एक दिन का कितना पैसा मिलता है

क्राउड मैनेजमेंट स्टाफ को मैच वाले दिन 8 से 12 घंटे तक की ड्यूटी करनी पड़ सकती है. इसके लिए उन्हें अच्छी सैलरी भी मिलती है. क्राउड मैनेजमेंट स्टाफ की कमाई उनके रोल और शहर पर निर्भर करती है. आमतौर पर इसमें हर मैच या हर दिन के हिसाब से पेमेंट किया जाता है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में क्राउड मैनेजमेंट स्टाफ अगर पहली बार यह काम कर रहे हैं, तो एक मैच के 800 से 1,500 रुपए तक मिल सकते हैं. जिन्हें भीड़ संभालने का थोड़ा एक्सपीरिएंस है, वे एक दिन के 1,200 से 1,800 रुपए तक कमा लेते हैं. टीम लीडर या सुपरवाइजर की फीस थोड़ी ज्यादा होती है. उन्हें एक मैच के 2,000 से 3,000 रुपए या उससे ज्यादा भी मिल सकते हैं.

ड्राइवर के अलावा ऐसी पांच नौकरियां जिनमें लाइसेंस की जरूरत होती है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com