विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2017

IOCL ने निकाली जूनियर इंजीनियरिंग असिस्‍टेंट के पद पर वैकेंसी

एक उम्‍मीदवार केवल एक ही पद के लिए अप्‍लाई कर सकता है. नोटिफिकेशन के अनुसार, एक से अधिक पद के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने के मामले में आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा.

Also Read in
IOCL ने निकाली जूनियर इंजीनियरिंग असिस्‍टेंट के पद पर वैकेंसी
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने डिप्लोमा प्राप्‍त और कम से कम 1 वर्ष के अनुभव वाले उम्‍मीदवारों से जूनियर इंजीनियरिंग सहायक (JEA) IV के पद पर आवेदन मांगे हैं. नियुक्‍त किए गए उम्‍मीदवारा को 11,900-32,000/- का पे स्‍केल दिया जाएगा. कुल 45 पद रसायन, विद्युत, मैकेनिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन और फायर एंड सेफ्टी के लिए उपलब्ध हैं. एक उम्‍मीदवार केवल एक ही पद के लिए अप्‍लाई कर सकता है. नोटिफिकेशन के अनुसार, एक से अधिक पद के लिए एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने के मामले में आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा.

पात्रता मापदंड
रसायन / रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन / इंस्ट्रुमेंटेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रुमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग या बीएससी (गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान या औद्योगिक रसायन विज्ञान) में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं.
 जिन उम्मीदवारों ने एनएफएससी-नागपुर या किसी अन्य मान्यता प्राप्त संस्थान से पास कम से कम मैट्रिक प्लस सब ऑफि‍सर की शैक्षिक योग्यता प्राप्‍त कर रखी है वह इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. उम्‍मीदवार के पास हाईग्‍ व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए.

आईओसीएल का कहना है कि ऐसे कार्य क्षेत्र जहां शिफ्ट में काम होता है और प्रोडक्‍शन के कार्य के लिए महिला उम्‍मीदवारों के आवेदन को स्‍वीकार नहीं किया जाएगा. किसी भी महिला को किसी भी इमारत में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है, जिसमें पेट्रोलियम कानून 1934 में परिभाषित खतरनाक पेट्रोलियम से गैस का उत्पादन होता है. एलपीजी भंडारण और हैंडलिंग क्षेत्र में कोई भी महिला को काम करने की अनुमति नहीं है.
 
करियर की और खबरों के लिए क्लिक करें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Recruitment 2017, Government Jobs, IOCL Recruitment, Iocl.com
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com