IBPS PO Exam 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सेनल सिलेक्शन (IBPS) ने पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 ( IBPS Clerk Admit Card 2022) जारी कर दिया है. राष्ट्रीयकृत बैंकों में क्लैरिकल कैडर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड ( IBPS Clerk Prelims admit card 2022) आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं. एडमिट कार्ड वेबसाइट से 4 सितंबर 2022 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं. इस भर्ती के जरिए प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 6932 पदों को भरा जाना है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 22 अगस्त 2022 थी. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जाम कर चुके उम्मीदवारों को अब आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा (IBPS PO Prelims Exam 2022) देनी होगी. प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवारों को आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा (IBPS PO Mains 2022) देनी होगी. आईबीपीएस पीओ की मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण यानी इंटरव्यू राउंड में भाग लेना होगा. आईबीपीएस पीओ रिक्रूटमेंट 2022 (IBPS PO Recruitment 2022) के परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के आईबीपीएस के परीक्षा पैटर्न को जरूर जानना चाहिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
रिक्तियां जानें
आईबीपीएस पीओ रिक्रूटमेंट 2022 के जरिए कुल 6932 पदों को भरा जाएगा. ये भर्तियां देश के विभिन्न बैंकों में की जाएगी. बता दें कि कुल 6932 में 535 भर्तियां बैंक ऑफ इंडिया में,
2500 भर्तियां कैनरा बैंक में, 500 भर्तियां पंजाब नेशनल बैंक में, 253 भर्तियां पंजाब एंड सिंध बैंक में, 550 भर्तियां यूको बैंक में और 2094 भर्तियां यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में की जाएगी.
सैलरी मिलेगी इतनी
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 14500 से 25700 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा.
परीक्षा का पैटर्न
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्री एग्जाम में उन्हें इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड और रिजनिंग एबिलिटी के सवालों का जवाब देना होगा. इंग्लिश लैंग्वेज में कुल 30 अंकों के लिए 30 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक -एक अंकों के लिए होगा. इंग्लिश लैंग्वेज की परीक्षा की अवधि 20 मिनट की होगी. वहीं
क्वांटेटिव एप्टीट्यूड के 35 अंकों के लिए कुल 35 प्रश्न होंगे. इसकी भी परीक्षा 20 मिनट के लिए होगी. इसके प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे. वहीं उम्मीदवारों को प्री एग्जाम में रिजनिंग एबिलिटी के 35 अंकों के लिए 35 प्रश्नों का उत्तर देना होगा. यह परीक्षा भी 20 मिनट के लिए होगी. रीजनिंग एबिलिटी के प्रश्न पत्र भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे. उम्मीदवारों को आईबीपीएस द्वारा तय किए जाने वाले न्यूनतम कट-ऑफ अंक हासिल करके तीनों विषयों में से प्रत्येक में क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करने होंगे.
परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में करेगा. बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है. प्रत्येक सही उत्तर पर 1 नंबर मिलेगा और गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे.
प्री परीक्षा के बाद मेन्स
आईबीपीएस की प्रारंभिक परीक्षा में पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. प्री रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा. आईबीपीएस क्लर्क मेंस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में करेगा. आईबीपीएस इसके लिए एडमिट कार्ड (IBPS Clerk Admit Card 2022) बाद में जारी करेगा.
NEET 2022: NTA ने जारी की नई अपडेट, दोबारा ली जाएगी नीट परीक्षा
रवीश कुमार का प्राइम टाइम : बुलबुल के पंखों पर उड़ने लगा भारत महान है...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं