विज्ञापन

HPSC ADA Result 2026: स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी, अब 9 अगस्त को होगी अगली परीक्षा

HPSC ADA Result 2026 Out: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने Assistant District Attorney Screening Test 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं. ऐसे में जानिए रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका और SKT परीक्षा की डेट.

HPSC ADA Result 2026: स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी, अब 9 अगस्त को होगी अगली परीक्षा
ADA भर्ती परीक्षा हरियाणा में कानून से जुड़े सरकारी पदों के लिए एक महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया मानी जाती है.

HPSC ADA Result 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने Assistant District Attorney (ADA) Screening Test 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं.  ऐसे में अब आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि जो अभ्यर्थी स्क्रीनिंग टेस्ट में पास हुए हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी Subject Knowledge Test (SKT) में शामिल होंगे. आयोग के अनुसार यह परीक्षा 9 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. 

उम्मीदवार अपना परिणाम PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे PDF में अपना रोल नंबर खोजकर अपनी पात्रता की पुष्टि कर लें. अगर रोल नंबर पीडीएफ लिस्ट में मौजूद है, तो कैंडिडेट अगले स्टेप में शामिल होने के लिए योग्य हैं.

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर मौजूद Results सेक्शन पर क्लिक करें.
  • Result of Screening Test for the posts of Assistant District Attorney (ADA) 2026 लिंक ओपन करिए.
  • इसके बाद आप रिजल्ट PDF डाउनलोड कर लीजिए.
  • अब आप पीडीएफ (PDF) में अपना रोल नंबर सर्च कर क्वालिफाइंग स्टेटस देख लीजिए

विदित हो कि ADA भर्ती परीक्षा हरियाणा में कानून से जुड़े सरकारी पदों के लिए एक जरूरी भर्ती प्रक्रिया मानी जाती है. ऐसे में स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित होने के साथ ही उम्मीदवारों की नजर अब 9 अगस्त को होने वाली एसकेटी टेस्ट पर टिकी है.

बता दें कि  स्क्रीनिंग टेस्ट 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था. इसके बाद आयोग ने 8 जुलाई को उम्मीदवारों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की थी और 10 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया था.  उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब आयोग ने अंतिम परिणाम जारी कर दिया है.

पीडीएफ

Result_ST_ADA_24_07_2026 by subhasinit

यह भी पढ़ें- NCERT CIET Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका! जानिए सैलरी और अप्लाई करने की लास्ट डेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com