Foreign Jobs Updates: अगर आपके मन में भी कभी ये ख्याल आया है कि काश एक दिन आप किसी दूसरे देश में काम करें, वहां की सड़कों पर ऑफिस के लिए निकलें और महीने के आखिर में मोटी सैलरी आपके अकाउंट में आए, तो यकीन मानिए आप अकेले नहीं हैं. आज के समय में बेहतर कमाई, इंटरनेशनल एक्सपोजर और शानदार लाइफस्टाइल की चाहत ने युवाओं के बीच विदेश में नौकरी करने के सपने को और भी बड़ा बना दिया है. लेकिन सपना देखने से ज्यादा जरूरी है सही रास्ता जानना, क्योंकि बहुत से लोग ये नहीं जानते कि भारत सरकार खुद विदेशी नौकरी से जुड़ी जानकारी और हर जरूरी अपडेट हमें उपलब्ध कराती है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप सरकारी वेबसाइट के जरिए इन विदेशी नौकरियों के बारे में जान सकते हैं.
यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का शानदार मौका: 100 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
कैसे सरकार देती है विदेशी नौकरी की जानकारी
भारत सरकार का विदेश मंत्रालय यानी कि मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स और अन्य विभाग विदेश में काम करने के इच्छुक लोगों के लिए कई तरीके की सुविधाएं देते हैं. सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट और पोर्टल पर अलग-अलग देश में उपलब्ध नौकरी, वीजा रूल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट की जानकारी दी जाती है. इसके अलावा कई बार सरकार अन्य देशों के साथ MoU भी करती है, जिसके तहत भारतीय लोगों को कानूनी और सुरक्षित तरीके से नौकरी का मौका मिलता है. इन समझौतों की जानकारी भी सरकार के ऑफिशियल पोर्टल पर अवेलेबल होती है.
क्या होता है ई-माइग्रेट पोर्टल
खाड़ी देशों में नौकरी करने वालों के लिए भारत सरकार ने ई-माइग्रेट सिस्टम शुरू किया है. इस पोर्टल पर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और देख सकते हैं कि कौन सी विदेशी कंपनियां भारत से भर्ती कर रही है. इससे फर्जी एजेंट और धोखाधड़ी से बचाव होता है, क्योंकि सरकार की ऑफिशियल रिक्रूटिंग एजेंसी के तहत आपको सुरक्षित तरीके से विदेश जाने का मौका मिलता है.
कैसे उठाएं इस सुविधा का फायदा
1. विदेश जाने से पहले सरकारी पोर्टल पर सारी जानकारी जरूर चेक करें.
2. आप खुद से या किसी ऑफिशियल एजेंट की मदद से इन वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.
3. वीजा, कॉन्ट्रैक्ट, सैलरी से जुड़ी शर्तें ध्यान से पढ़ें.
4. अपने डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखें और अपनी फैमिली को पूरी जानकारी दें.
5. कई लोग बिना सही जानकारी के प्राइवेट एजेंट के झांसे में आ जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं.
6. अगर आप सरकारी सोर्स से जानकारी लेंगे, तो धोखाधड़ी से बच सकते है और सुरक्षित तरीके से विदेश में नौकरी पा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं