विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती को मंजूरी, 100 स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध

Himachal cabinet recruitment decisions : सरकार का मानना है कि इन फैसलों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य महत्वपूर्ण विभागों की सेवाएं मजबूत होंगी.

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती को मंजूरी, 100 स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध
दुर्गाशरण्य कांगड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के लिए विभिन्न श्रेणियों के 26 नए पद सृजित कर उन्हें भरने का निर्णय लिया गया.

Himachal Pradesh Recruitment 2026 : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है. जल शक्ति विभाग में 4090 पैरा कर्मचारियों की नियुक्ति, 100 नए CBSE स्कूलों की योजना, 3900 शिक्षकों की भर्ती और स्वास्थ्य विभाग में 500 स्टाफ नर्स पदों को स्वीकृति दी गई है.

100 नए CBSE स्कूलों में होगी भर्ती

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बैठक में 100 और स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया. इसके लिए नई योजना तैयार की जाएगी. इन स्कूलों में नई योजना आधारित भर्ती के तहत 3,900 शिक्षकों और 900 गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे.

SMC शिक्षकों के लिए आयोजित होगी LDR परीक्षा

इसके अलावा छूटे हुए एसएमसी शिक्षकों (पीजीटी और टीजीटी सहित) के लिए लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (एलडीआर) परीक्षा आयोजित करने को भी मंजूरी दी गई.

कंप्यूटर शिक्षक और स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती

आईएनएस के अनुसार, कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत शिक्षकों में से कंप्यूटर शिक्षकों के पद एलडीआर के माध्यम से भरने का फैसला किया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग में 500 असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद भरने की मंजूरी भी दी गई.

असिस्टेंट प्रोफेसर और मल्टी टास्क वर्कर के पद स्वीकृत

शिक्षा विभाग में बैकलॉग कोटे के तहत 320 असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) पदों को भरने का निर्णय लिया गया. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में 172 मल्टी टास्क वर्कर नियुक्त किए जाएंगे.

मेडिकल एजुकेशन विभाग में कई पदों पर भर्तियां

मेडिकल एजुकेशन विभाग में 30 रेडियोलॉजिस्ट, 13 क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और 6 परफ्यूजनिस्ट के पद भरने को मंजूरी दी गई. दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण के तहत विभिन्न श्रेणियों के 27 पदों के साथ 11 मल्टी टास्क वर्कर पदों को भरने की मंजूरी भी दी गई.

टांडा मेडिकल कॉलेज और अन्य विभागों को मिलेगा स्टाफ

कैबिनेट ने डॉ. आरपीजीएमसी टांडा में 24 मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट/सुपर स्पेशलिस्ट) पदों को भरने का फैसला किया. इसके अलावा पशुपालन विभाग में 116 विभिन्न पद, बागवानी विभाग में 40 हॉर्टिकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर और 5 वरिष्ठ सहायक पदों को भरने की मंजूरी दी गई.

प्राणी उद्यान, स्वास्थ्य और कोषागार विभाग में भी नियुक्तियां

दुर्गाशरण्य कांगड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान के लिए विभिन्न श्रेणियों के 26 नए पद सृजित कर उन्हें भरने का निर्णय लिया गया. स्वास्थ्य विभाग के आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में 10 रेडियोग्राफर तथा कोषागार, लेखा एवं लॉटरी विभाग में 18 सहायक कोषागार अधिकारियों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई.

रोजगार और सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

कैबिनेट के इन फैसलों से राज्य में रोजगार के नए अवसर बढ़ने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण विभागों को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- बिहार सरकार का बड़ा प्लान, 2027 से 6वीं से 12वीं तक कंप्यूटर पढ़ना होगा जरूरी, स्कूल बनेंगे हाईटेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com