HTET Result 2021: हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEH) की ओर से हरियाणा टीईटी परीक्षा (HTET Exam 2021) के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक हरियाणा टीईटी परीक्षा 2021 के नतीजे नहीं देखें हैं, वो हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर जाकर नतीजे चेक कर लें. हरियाणा टीईटी परीक्षा (HTET Exam 2021) का आयोजन 18 और 19 दिसंबर को हुआ था. ये परीक्षा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) और प्राइमरी टीचर (पीआरटी (PRT)) के लिए होती है.
कैसे चेक करें हरियाणा टीईटी नतीजे (How To Check HTET Result 2021) -
हरियाणा टीईटी परीक्षा 2021 के नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in और haryanatet.in पर जाकर देखे जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- HTET Admit Card: हरियाणा टीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
haryanatet.in के होम पेज पर Result का ऑप्शन होगा. यहां पर Applicant Login दिया गया होगा. इसपर पूछी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर भर दें और लॉगइन कर लें.
लॉगइन करते ही रिजल्ट देख जाएंगे. हो सके तो अपने रिजल्ट का प्रिंट भी निकाल कर रख लें.
ये परीक्षा 1 लाख 83 हजार से अधिक उम्मीदवारों द्वारा दी गई थी. वहीं नतीजे के अनुसार लेवल-1 (PRT) परीक्षा को कुल 13.70 प्रतिशत उम्मीदवार, लेवल -2 (TGT) को 04.30 प्रतिशत और लेवल-3 को 14.52 प्रतिशत उम्मीदवार द्वारा पास किया गया है.
क्या है HTET?
बता दें कि हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड की ओर इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है. एचटीईटी लेवल-1 कक्षा 1 से 5वीं तक शिक्षक के लिए होती है, लेवल-2 कक्षा 6 से 8वीं (TGT) तक के शिक्षकों के लिए रखी जाती है. वहीं लेवल-3 पीजीटी शिक्षक के लिए होती है. ये परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को एक टीईटी प्रमाण पत्र मिलता है. जिसके आधार पर राज्य में निकलने वाली टीचर की जॉब्स के लिए वो आसानी से अप्लाई कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं