HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने नई भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. एचएएल ने एयरपोर्ट सर्विसेज सेंटर डिवीजन, बैंगलोर और एयरक्राफ्ट डिवीजन, नासिक के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ट्रेनी के पद को भरने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है. एएचएल भर्ती 2024 अभियान के जरिए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ट्रेनी के कुल 9 पदों को भरा जाएगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एचएएल भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की एक साल की बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी. इस ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक करने वाले को असिस्टेंट एयरोड्रम ऑफिसर (ग्रेड- I) के रूप में नियुक्त किया जा सकता है. एचएएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2024 शाम 5 बजे तक है.
UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी 232 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें
HAL Recruitment 2024: जरूरी योग्यता
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालयों से इंजीनियरिंग / ट्रेक्नोलॉजी में बीई या बीटेक डिग्री या समकक्ष योग्यता होना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
HAL Recruitment 2024: उम्र सीमा
एचएएल भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में रिजर्व वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.
HAL Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा 136 अंकों की होगी. परीक्षा ढाई घंटे की होगी. लिखित परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे. प्रत्येक भाग में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे. पार्ट I में जनरल अवेयरनेस पर 17 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. वहीं पार्ट II में 34 एमसीक्यू प्रश्न होंगे. ये प्रश्न इंग्लिश और रीजनिंग से होंगे. पार्ट III में संबंधित डिसिप्लिन से 85 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.
HAL Recruitment 2024: मंथली सैलरी
इस पद के लिए चुने गए उम्मीदवार को 30000 रुपये से 120000 रुपये के बीच मासिक वेतनमान मिलेगा.
HAL Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एचएएल भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आंतरिक और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं