DU Recruitment 2020: वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर, 2020 को या उससे पहले अपने आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. कोरोना वायरस के कारण कई लोगों की नौकरी चली गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार पहले किसी यूनिवर्सिटी में काम करते थे उनके लिए ये शानदार मौका है. जानिए- कैसे करना है आवेदन क्या है पूरी प्रक्रिया.
पदों के बारे में
मंत्रिस्तरीय: 41 पद
टेक्निकल: 24 पद
नर्सिंग: 05 पद
पुस्तकालय: 01 पद
जानें- पदों के लिए योग्यता
असिस्टेंट रजिस्ट्रार: मास्टर डिग्री में 55% अंक हासिल किए हो.
सीनियर असिस्टेंट (SA): किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो.
फार्मेसिस्ट: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसिस्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो.
स्टेनोग्राफर: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास की हो.
ड्राइवर: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास की हो और लाइसेंस होना चाहिए.
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री / डिप्लोमा लिया हो.
जूनियर इंजीनियर: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास की हो.
टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित क्षेत्र में दो साल अनुभव के साथ संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेबोरेट्री अटेंटेड: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय के साथ कक्षा 10वीं पास की हो.
लेबोरेट्री असिस्टेंट: किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास की हो और साइंस विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो.
कब है आवेदन की आखिरी तारीख
इच्छुक आवेदक 14 दिसंबर, 2020 या उससे पहले निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती एप्लीकेशन 2020 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं