Sarkari Naukri 2026 : दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है. बोर्ड ने स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा (Minimum Age Limit) में बड़ा बदलाव किया है. अब कम उम्र के युवा भी इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे.
उम्र सीमा में हुआ यह बड़ा बदलाव
DSSSB की ओर से जारी आधिकारिक पब्लिक नोटिस के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) पद (पोस्ट कोड- 44/26) के लिए पहले न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष तय की गई थी. अब इसे घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया है. यानी जिन उम्मीदवारों की उम्र 18 साल हो चुकी है, वे भी इस नौकरी के लिए फॉर्म भर सकते हैं.
क्यों लिया गया यह फैसला?
बोर्ड ने साफ किया है कि यह बदलाव दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DOE) से मिले एक पत्र (दिनांक 25.06.2026) के अनुरोध के बाद किया गया है. शिक्षा निदेशालय की इस मांग को स्वीकार करते हुए DSSSB ने ओएआरएस (OARS) मॉड्यूल में न्यूनतम उम्र की सीमा को अपडेट कर दिया है.
बाकी नियम रहेंगे पहले जैसे ही
नोटिस में डिप्टी सेक्रेटरी (P&P) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के नियमों, शर्तों और विज्ञापन की बाकी सभी बातें पहले जैसी ही रहेंगी, उनमें कोई और बदलाव नहीं किया गया है. इस फैसले के बाद उन युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी जो उम्र कम होने की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.dsssb.delhi.gov.in पर जाकर पूरा नोटिस चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- DRDO में बिना परीक्षा नौकरी का मौका: ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं