DRDO Apprentice 2024: डीआरडीओ यानी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख बेहद नजदीक है. डीआरडीओ अपरेंटिस की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इस महीने समाप्त करेगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अब तक डीआरडीओ भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं और बिना देरी तुरंत इसके लिए आवेदन करें. डीआरडीओ अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए 31 मई, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान का लक्ष्य डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद (DMRL, Hyderabad) में कुल 127 अपरेंटिस पदों को भरना है.
UPSC Prelims 2024: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा से पहले इन विधेयक और अधिनियम को दोहराएं
DRDO Apprentice 2024: रिक्तियों का विवरण
फिटर-20 पद
टर्नर-08 पद
मशीनिस्ट-16 पद
वेल्डर-04 पद
इलेक्ट्रीशियन-12 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स-04 पद
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट-60 पद
बढ़ई-02 पद
बुक बाइंडर-01 पद
SSC GD Result 2024: एसएससी जीडी का रिजल्ट जल्द, पास होने के लिए चाहिए इतने न्यूनतम प्रतिशत अंक
DRDO Apprentice 2024: जरूरी योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेडों में आईटीआई पास सहित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. केवल नियमित उम्मीदवार के रूप में एनसीवीटी और एससीवीटी से आईटीआई योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही पात्र होंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NLC इंडिया ने निकाली वैकेंसी, डिप्लोमा वालों के लिए सुनहरा मौका, 239 पदों के लिए आवेदन शुरू
डीआरडीओ अपरेंटिस पदों के लिए कैसे आवेदन करें | How to apply for DRDO Apprentice recruitment 2024
सबसे पहले उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर 'करियर' पर क्लिक करें.
इसके बाद Application for engagement of Apprentices for the FY 2024-25 in DMRL, Hyderabad लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद एप्लिकेशन पर क्लिक करें.
अब आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
अंत में फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं