DRDO Recruitment: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने साइंटिस्ट 'B' के पदों पर भर्तियों को बढ़ा दिया है. DRDO ने 13 मई को कुल 167 वैज्ञानिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट और साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. DRDO के नोटिस में बताया गया है, "एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA), बेंगलुरु में रिक्तियों की उपलब्धता होने के कारण कुल 18 रिक्तियों को कुछ विषयों में जोड़ा गया है."
नोटिस में आगे बताया गया है, "इन रिक्तियों के जुड़ने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में कुल 41 भर्तियां होंगी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कुल 43 भर्तियां होंगी, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में कुल 32 भर्तियां होंगी और एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में कुल 09 पदों पर भर्तियां की जाएंगी."
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
बता दें कि इन सभी पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन GATE और NET के स्कोर के आधार पर किया जाएगा. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 22 मई से शुरू होगी और 10 जुलाई तक चलेगी. 10 जुलाई इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख है.
SC/ST/PwD और महिला उम्मीदवारों को एप्लिकेशन फीस जमा नहीं करनी होगी. जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस 100 रुपये है.
वहीं, दूसरी ओर DRDO ने अभी तक मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं की है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,817 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं