Job In DRDO: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली प्रतिष्ठित प्रयोगशाला, 'डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशंस लेबोरेटरी' (DEAL) ने साल 2026-27 के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए वैकेंसी निकाली हैं. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए देश भर के ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन-कौन योग्य है, कितनी सैलरी (स्टाइपेंड) मिलेगी और आवेदन कैसे करना है.
खाली पदों और योग्यताओं की फुल डिटेल
ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए कुल 19 पदअगर आपने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 60% अंकों के साथ B.E. या B.Tech किया है, तो आप इसके लिए योग्य हैं.
इसके अलावा B.Sc. (PCM/PCB) के साथ B.Lib या B.L.I.Sc. करने वाले युवा भी लाइब्रेरी साइंस डिसिप्लिन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सेलेक्टेड कैंडिडेट को हर महीने 12,300 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा.
डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए कुल 08 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ डिप्लोमा धारक कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए 10,900 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड तय किया गया है.
ITI अप्रेंटिस के लिए कुल 50 पद
फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA), स्टेनो और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक समेत 21 अलग-अलग ट्रेड में ITI पास (NCVT/SCVT सर्टिफिकेट) उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं. इन्हें हर महीने 10,560 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा.
जरूरी नियम और शर्तें
उम्र सीमाआवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए.
पासिंग ईयरइस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्होंने साल 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में अपनी परीक्षा पास की है. रेगुलर पढ़ाई करने वाले छात्र ही इसके लिए योग्य हैं.
अनुभवकोर्स ड्यूरेशनयह अप्रेंटिस ट्रेनिंग कुल एक साल की होगी. ध्यान रहे कि इस ट्रेनिंग के बाद DRDO या DEAL में परमानेंट या अस्थायी नौकरी का कोई दावा नहीं किया जा सकेगा.
कैसे होगा सिलेक्शन और कब है आखिरी तारीख?
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लंबी-चौड़ी परीक्षा नहीं देनी होगी. उम्मीदवारों का चयन उनकी एकेडमिक मेरिट, लिखित परीक्षा या सीधे इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.
इस भर्ती का विज्ञापन वेबसाइट पर जारी होने की तारीख (23 जून 2026) से 30 दिनों के भीतर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
आवेदन कैसे करें?
ग्रेजुएट और डिप्लोमा उम्मीदवारों को NATS 2.0 पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर जाकर 'DEAL ID: NUKDDC000015' के जरिए अप्लाई करना होगा. वहीं, ITI पास उम्मीदवारों को NAPS पोर्टल (https://www.apprenticeshipindia.gov.in) पर जाकर 'Establishment Code: E01160500005' के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.
यह भी पढ़ें- Rajasthan PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्डNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं